• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

Writer D by Writer D
20/07/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों (Women Wrestlers) के यौन शोषण के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) और सह आरोपित विनोद तोमर को जमानत दे दी है। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने ये आदेश दिया।

जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि बिना कोर्ट की अनुमति के वे विदेश नहीं जा सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपित किसी शिकायतकर्ता या गवाह को धमकाने या प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने न तो जमानत याचिका का विरोध किया और न ही समर्थन।

इसके पहले 18 जुलाई को कोर्ट ने बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh)  और विनोद तोमर को आज तक की अंतरिम जमानत दी थी। गौरतलब है कि 7 जुलाई को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए बृजभूषण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

15 जून को दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354डी, 354ए और 506 (1) के तहत आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ छह बालिग महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। राऊज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दो लोगों को आरोपित बनाया गया है। बृजभूषण सिंह के अलावा दूसरे आरोपित भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर हैं।

Chamoli Accident: हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए CM धामी, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की थी। महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर कार्रवाई की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इस धरने ने राजनीतिक रंग ले लिया था।

Tags: Brij Bhushandelhi newsSupreme Courtwomen wrestler
Previous Post

Chamoli Accident: हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए CM धामी, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Next Post

राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनायें: एम. देवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
Next Post
M Devraj

राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनायें: एम. देवराज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

28/08/2023
UPSRTC

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

07/02/2024
Molestation

शोहदों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया एक्शन

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version