• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किले की खुदाई में निकले खजाने को लूटकर बुलडोजर और ट्रक चालक फरार

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
treasure

किले की खुदाई में निकले खजाने की लूट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में किला की खुदाई के दौरान खजाना से भरा कलश निकल आया। खजाना को देख बुलडोजर चालक और ट्रक चालक ने फौरन अपने कब्जे में लेकर भाग खड़े हुए। वहीं जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो खजाना लूट की होड़ मच गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटाया और उनसे सिक्के बरामद कर पुरातत्व विभाग को सौंप दिये। मामले को लेकर पुलिस जहां पहरा तेज कर दिया है तो वहीं पुरातत्व विभाग जांच में जुट गया है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में कभी पृथ्वी राज चौहान का राज हुआ करता था और पृथ्वीराज सहित बहुत से राजाओं के किले आज भी खण्डर में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इन किलों में अक्सर खजाना मिलने की चर्चाएं होती रहती हैं और सिकंदरपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम ग्रामीणों में उस समय कौतूहल बन गया, जब एक टीले की खोदाई में खजाना निकलने की जानकारी हुई।

बताया जा रहा है कि जीटी रोड किनारे सिकंदरपुर के रायपुर के पास जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और मिट्टी भराई के लिए टीले की खोदाई की जा रही है। सोमवार की शाम बुलडोजर चालक मिट्टी की खुदाई कर रहा था और ट्रक पर मिट्टी लादकर भेज रहा था। इसी दौरान बुलडोजर चालक जैसे ही सूपड़ा को मिट्टी में धंसाया तो एक कलश बाहर आया और फूट गया।

काबुल में विमान हुआ हाईजैक, नागरिकों को एयरलिफ्ट करने पहुंचा था अफगानिस्तान

कलश फूटते ही उससे कई सिक्के जमीन पर बिखर गए। इस पर चालक बुलडोजर से उतरा और कलश समेत सिक्के बटोरने लगा। इस बीच ट्रक चालक भी आ गया और वह भी सिक्के देख बटोरने लगा। दोनों ने सिक्कों से भरे कलशों को लेकर भाग निकले। इस बीच जब ग्रामीणों ने वहां पर कुछ सिक्के पड़े देखे तो सिक्कों को लेकर लूट मच गई और पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पर पहरा सख्त कर दिया और पुरातत्व विभाग मामले की जांच कर रहा है।

चालकों का पता लगा रही पुलिस

ग्रामीणों के पास जो सिक्के मिले हैं उनको देखकर ग्रामीणों के अनुसार यह लग रहा है कि सिक्के सोने और चांदी के हैं। इसको लेकर पुरातत्व विभाग अभी जांच कर रहा है और उन चालकों का भी पुलिस पता लगा रही है, जिन्होंने खजाने से भरे कलश को लेकर भाग निकले हैं।

उप जिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्त ने मंगलवार को बताया कि तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर पुरातत्व विभाग को जानकारी दी गई है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सिक्के किस धातु के हैं, फिलहाल बुलडोजर व ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।

Tags: crime newskannauj newstreasure of maharana pratap
Previous Post

काबुल में विमान हुआ हाईजैक, नागरिकों को एयरलिफ्ट करने पहुंचा था अफगानिस्तान

Next Post

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली

पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली, अवैध तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

23/06/2021
Haridwar: Bus full of devotees overturns

Haridwar: राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 38 घायल

01/06/2026
House

मात्र 4 फीट में बना दिया आलीशान घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version