• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार ने किसानों को बड़ी राहत, नलकूप कनेक्शन देने व स्वेच्छिक लोड बढ़ाने का रास्ता आसान

Writer D by Writer D
27/06/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए तुरंत नलकूप कनेक्शन देने का फैसला किया है। अब प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को नलकूप कनेक्शन दिए जाएंगे।

गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने बताया कि नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि 1 जुलाई से किसानों को नलकूप कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। किसानों को एक और राहत देते हुए सरकार ने स्वैच्छिक रूप से लोड बढ़ाने की मंजूरी भी दे दी है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने बताया कि बहुत से किसान एग्रीकल्चर कनेक्शनों का लोड बढ़ाना चाहते हैं। जिसके लिए अब उन्हें 15 दिन का समय दिया जाएगा। लोड बढ़ाने को लेकर बिजली विभाग तथा किसानों के बीच खींचतान भी चल रही थी। सरकार ने इसे समाप्त करते हुए 1 जुलाई से 15 जुलाई तक किसानों को स्वयं अवसर प्रदान करने का फैसला किया है कि वह स्वेच्छिक रूप से बिजली का लोड बढ़ा सकें।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर मुख्यमंत्री नाराज, 15 दिनों में निवारण करने के दिए निर्देश

किसानों को एक ओर बड़ी राहत देते हुए नलकूप का स्थान बदलने पर भी सरकार ने सभी शर्तों को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  ने बताया कि अक्सर नलकूप फेल होने की स्थिति में किसान को 50 मीटर के फासले पर दोबारा नलकूप लगाना पड़ता है। जिसके लिए नए सिरे से बिजली कनेक्शन तथा विभागीय एनओसी की सभी शर्तों को भी समाप्त कर दिया गया है। अब किसान नलकूप फेल होने पर 50 मीटर के दायरे में दोबारा लगा सकता है, उसे तुरंत प्रभाव से विभागीय एनओसी तथा कनेक्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज की बैठक में कुल 19 एजेंडे रखे गए थे, जिन्हें पास कर दिया गया।

सिरसा में ऐतिहासिक गुरूद्वारा चिल्ला साहिब को मिलेगी जमीन

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने बताया कि सिरसा में राजस्व विभाग की 70 कनाल और सात मरला जमीन प्राचीन एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस पवित्र जमीन पर सिखों के गुरु श्रीगुरु नानक देव जी के पवित्र चरण पड़े थे।

संयोग से आज ही के दिन गुरुनानक देव सिरसा की इस पावन धरा पर आए थे। नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने बताया कि राजस्व विभाग की इस जमीन के लिए राज्य सरकार पवित्र गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के प्रबंधन से कोई पैसा नहीं लेगी।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singh Sainiharayana newsNational news
Previous Post

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

Next Post

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

यह भी पढ़ें

trading apps

ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक पड़ सकता है भारी, RBI ने 75 ट्रेडिंग एप्स को लेकर जारी किया अलर्ट

28/02/2024

महंत गिरि केस: CBI के हाथ लगी ऑडियो क्लिप, आनंद गिरि का लिया वॉइस सैंपल

20/11/2021
कोरोना के डर का दिखा साइड इफेक्ट Corona's fear showed side effects

कोरोना के डर का दिखा साइड इफेक्ट,पति को कोर्ट में देना पड़ गया मर्दानगी का सबूत

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version