• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE देगी बेटियों को स्कॉलरशिप, हर माह मिलेंगे इतने पैसे

Writer D by Writer D
15/10/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Scholarship

Scholarship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए सीबीएसई की स्कॉलरशिप (CBSE Scholarship) पाने का मौका है। सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने अपनी सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 को CBSE Girls Scholarship का फॉर्म भी जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर इस सरकारी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस CBSE Scholarship 2022 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है। आप नई स्कॉलरशिप के लिए cbse.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं और अगर पहले से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तो इसे रिन्यू करा सकते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना का फायदा कौन उठा सकता है? इसके तहत हर महीने कितने रुपये दिए जाएंगे? पढ़िए पूरी डीटेल।

CBSE स्कॉलरशिप (Scholarship) के लिए अप्लाई कौन कर सकता है?

ऐसे छात्राएं (गर्ल स्टूडेंट्स) जो 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी हैं और 11वीं में एडमिशन ले रही हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। आपको क्लास 11th और 12th की पढ़ाई के दौरान हर महीने एक निश्चित रकम दी जाएगी। लेकिन 4 और शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं-

>> आपने सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई की हो। यानी सीबीएसई 10th एग्जाम पास किया हो।

>> 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक मिले हों।

>> 10वीं में आपके स्कूल की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रति महीने से ज्यादा न हो।

>> छात्रा अपने माता-पिता की एक मात्र संतान हो।

>> अगर आप 11वीं में पढ़ रही हैं और पहले से इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा रही हैं, तो 12वीं में इसे जारी रखने के लिए रिन्यू कराना जरूरी है। आपके लिए ये स्कॉलरशिप रिन्यू तभी होगी जब आपको क्लास 11 में कम से कम 50 फीसदी अंक मिले हों।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप (Scholarship) ?

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम (CBSE Scholarship) के तहत आपको 11वीं और 12वीं के दौरान दो साल तक हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। ये पैसे सीधे आपके उस बैंक अकाउंट में आएंगे जिसकी डीटेल आपने फॉर्म में भरी होगी। पेमेंट ECS या NEFT के जरिए ऑनलाइन मोड से की जाएगी।

Tags: CBSEEducation NewsScholarship
Previous Post

बाबर आजम के बर्थडे पार्टी में पहुंचे रोहित शर्मा, सभी कप्तानों ने जमकर मचाया धमाल

Next Post

IPS मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दो साल से थे फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post
IPS Manilal Patidar

IPS मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दो साल से थे फरार

यह भी पढ़ें

Hemant Soren

इंजीनियर बनने का था सपना और बन गए राजनेता, जानिए हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

10/08/2025
Iran bombs US airbase

ईरान का महा-इंतकाम: बंदर अब्बास का बदला लेने के लिए अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक

28/05/2026
Khadi Mahotsav

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version