• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में कोरोना मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए लगे CCTV कैमरे

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
CCTV

CCTV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश डेस्क.   राजधानी लखनऊ में फिलहाल कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार जारी है. इस दौरान लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए CCTV कैमरे की व्यवस्था की गयी है. अब डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीजों की मॉनिटरिंग अच्छे से कर पाएंगे. इससे उनके इलाज में मदद मिलेगी.

कोरोना वायरस: स्टडी के अनुसार इन 6 सतहों से सबसे ज्यादा फैलता है संक्रमण

दरअसल, कोरोना से जूझ रहे मरीजों की पल-पल की मॉनिटरिंग के लिए लोहिया के कोविड-19 अस्पताल में 140 बेड की सुविधा है. उन सभी बेडों पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे मरीजों की सघन मॉनिटरिंग की जा सके. एक एडवांस सॉफ्टवेयर की मदद से कैमरे को मॉनिटर से कनेक्ट किया गया है जो कि कंट्रोल रूम से अटैच है.

राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी श्रीकेश सिंह ने आजतक से बात करते हुए बताया कि कोविड-19 अस्पताल में जो 140 बेड रन कर रहे हैं, और आईसीयू, आइसोलेशन, पीडियाट्रिक विभाग के सारे बेडों पर कैमरा लगाए गए हैं. जिसकी मॉनिटरिंग सेंट्रल कंट्रोल रूम से की जाती है.

उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभाग के अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. कैमरा लगाने से यह फायदा है कि हम 24 घंटे कोविड-19 के मरीजों पर निगरानी रख सकते हैं. उदाहरण के तौर पर श्रीकेश सिंह ने बताया कि अगर पल्स ऑक्सीमीटर लगा दिया गया है और उसमें पल्स रेट या ऑक्सीजन सैचुरेशन का जो पैरामीटर है, अगर वह कम या ज्यादा होता है तो बीप की आवाज से हम यहां कंट्रोल रूम से बैठे-बैठे देख लेते हैं.

श्रीकेश सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि इससे एक और फायदा है. अगर मरीज किसी सीनियर डॉक्टर से रात के 2 बजे भी संवाद करना चाहता है, तो वह कर सकता है. इससे उसकी मानसिक स्थिति मजबूत रहती है और वह सोचता है कि कभी भी डॉक्टर से वन टू वन कर सकता है.

इन सब चीजों से मरीजों में यह भावना बनी रहती है कि हमें निरंतर 24 घंटे कोई ना कोई देख रहा है और हमारी निगरानी कर रहा है. इससे उसका हौसला भी बढ़ता है और वह सोचता है कि हम सही हाथों में हैं और हमारा इलाज सही ढंग से किया जा रहा है. कैमरा लगाए जाने को लेकर अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.

लोहिया कोविड हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि संभवतः गवर्नमेंट सेक्टर में शायद हमारा ही यह पहला ऐसा संस्थान होगा, जिसमें इस तरीके की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

Tags: 24ghanteonline.comcameracctvcorona virusCOVID patientsLohia hospitalLucknowRML HospitalUttar Pradesh
Previous Post

जीडीपी में अगले प्रोत्साहन पैकेज में छोटी अवधि वाली ढांचागत परियोजनाओं पर जोर

Next Post

जानें करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर सैफ ने कैसे किया रियेक्ट

Desk

Desk

Related Posts

Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
Main Slider

माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान

22/09/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Next Post
Saif and kareena

जानें करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर सैफ ने कैसे किया रियेक्ट

यह भी पढ़ें

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

योगी सरकार ने होली पर जारी की नई गाइडलाइन, किया उल्लंघन तो होगी कार्रवाई

23/03/2021

पंकज त्रिपाठी बोले- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा हेल्थ और एजुकेशन की होनी चाहिए चिंता

09/08/2020
Actress Shripada

एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version