• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार नवरात्रि पर करेगी विशेष आयोजन, सभी मंदिरों को मिलेंगे एक लाख

Writer D by Writer D
14/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
Chaitra Navratri

Celebrations across UP on Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार 22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन करेगी। पूरे प्रदेश के सभी मंदिरों में अखंड रामायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारी और मंडलों के कमिश्नर को निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी सरकार इस तरह के आयोजन के लिए सभी ज़िलों को एक-एक लाख रुपए भी उपलब्ध करा रही है। ज़िला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर ये आयोजन होंगे। ख़ास तौर पर इन आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता करायी जाएगी। जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त

इसके साथ ही जिन मंदिरों में कार्यक्रम होंगे उनके नाम-पते, मंदिरों की तस्वीरें और मंदिर प्रबंधन निकायों के संपर्क विवरण साझा करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मदद करेंगे। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की ओर से निर्देश जारी किए हैं।

इन कार्यक्रमों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मंदिरों में जो भी कार्यक्रम योजित किए जाएंगे, उनके फोटोग्राफ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों के लिए प्रत्येक तहसील और जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया जायेगा।

शुभ योगों में शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

इन आयोजनों के लिए प्रत्येक तहसील और जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी, जो कि उन कलाकारों का चयन करेगी। कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागेदारी भी होगी। कलाकारों के लिए विभाग ने एक-एक लाख रुपये आवंटित किया है।

22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri)

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पर्व 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इस बार प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करा रही है।

1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)

2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा

4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा

5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा

6- नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा

7- नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा

8- नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी

9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023Lucknow NewsYogi News
Previous Post

NIA का आतंकियों पर एक्शन, छह स्थानों पर मारा छापा

Next Post

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Next Post
Buddhist monastery

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Suicide

दो किसानों ने की आत्महत्या

31/10/2021
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा सभापति ने कृषि कानूनों पर विपक्ष के स्थगन नोटिस को खारिज किया

02/02/2021
mobile blast

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फटा, 8वीं का छात्र लहूलुहान

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version