• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर पर चंपत राय की चिट्ठी, नृपेंद्र मिश्र को लेकर बड़ा दावा

Writer D by Writer D
21/08/2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Champat Rai

Champat Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने गुरुवार को नौ पन्नों की एक चिट्ठी जारी की। इसमें उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। चिट्ठी में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर भी कई अहम दावे किए गए हैं।

चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका प्रमुख रही। उन्होंने निर्माण से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों के बीच विशेषज्ञों की मदद से कई अहम निर्णय लिए।

मंदिर निर्माण में मिश्र की अहम भूमिका

चंपत राय के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के लिए L&T के चयन में नृपेंद्र मिश्र के सुझाव महत्वपूर्ण रहे। इसके अलावा मंदिर परिसर के भवनों के डिजाइन से जुड़े कार्य के लिए नोएडा की फर्म डिजाइन एसोसिएट के प्रमुख जय काकतीकर का चयन भी उन्हीं के स्तर पर किए जाने का दावा किया गया।

राय ने कहा कि कोरोना काल में जून 2020 से शुरू हुआ मंदिर निर्माण जून 2026 तक पूरा होकर समाज को समर्पित हो गया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में नृपेंद्र मिश्र के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।

अड़चन आई तो विशेषज्ञों को बुलाया

चंपत राय ने अपनी चिट्ठी में दावा किया कि निर्माण के दौरान जब भी कोई बड़ी तकनीकी समस्या सामने आई, नृपेंद्र मिश्र ने संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों को अयोध्या बुलाकर उनकी सलाह ली। उनके परामर्श से कई बाधाओं को दूर किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश विशेषज्ञों ने सेवाभाव से अपना योगदान दिया और ट्रस्ट से किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया।

रामकथा संग्रहालय पर भी बड़ा अपडेट

चिट्ठी में अयोध्या के रामकथा संग्रहालय का भी जिक्र किया गया है। चंपत राय के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय उत्तर प्रदेश सरकार की संपत्ति है। नृपेंद्र मिश्र के प्रयासों से उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बीच समझौता हुआ और भवन को 30 साल की लीज पर ट्रस्ट को दिया गया।

संग्रहालय के जीर्णोद्धार का काम उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है, जबकि EIL को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

2027 तक खुलेगा संग्रहालय?

चंपत राय के अनुसार, संग्रहालय में करीब 20 गैलरी विकसित करने की योजना है। इसके लिए सेवानिवृत्त राष्ट्रीय संग्रहालय अधिकारी संजीब सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ विशेष कार्य IIT मद्रास को सौंपे गए हैं।

राय ने उम्मीद जताई कि संग्रहालय से जुड़े सभी काम तय योजना के मुताबिक आगे बढ़े तो दिसंबर 2027 तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Tags: ayodhya newsChampat Rai
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों का तबादला, संभल के SP केके बिश्नोई को मिली बिजनौर की कमान

Next Post

वृंदावन में दर्दनाक हादसा! निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
Shuttering collapses at ‘Vrindavan Courtyard Mall'

वृंदावन में दर्दनाक हादसा! निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत

यह भी पढ़ें

Poision

कांग्रेस नेता ने परिवार समेत की आत्महत्या, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

01/09/2024

टीम इंडिया को मिला नया कोच, T20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ संभालेंगे पद

16/10/2021
CM Yogi

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version