• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वृंदावन में दर्दनाक हादसा! निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
21/08/2026
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Shuttering collapses at ‘Vrindavan Courtyard Mall'

Shuttering collapses at ‘Vrindavan Courtyard Mall'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा: वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित ओमेक्स के निर्माणाधीन ‘वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल’ (Vrindavan Courtyard Mall) में देर रात बड़ा हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग और निर्माण सामग्री भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिरी शटरिंग

बताया जा रहा है कि मॉल की दूसरी मंजिल पर रात करीब आठ बजे से ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग का ढांचा और ढलाई में इस्तेमाल हो रही सामग्री गिर गई। हादसे के समय मौके पर करीब 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे में घायल चार मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय से आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आलम और रिफ्यूल तथा नेपाल निवासी शिवराम के रूप में हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय दिलदार का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

कंपनी बोली- अचानक हुआ हादसा

ओमेक्स के जनरल मैनेजर आरके जैन ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ढलाई का काम रात आठ बजे से सुबह तक चल रहा था। हादसे के समय चार मजदूर इसकी चपेट में आए, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मॉल का निर्माण कार्य 7 अगस्त से शुरू हुआ था। परियोजना के तहत दो बेसमेंट, एक लोअर फ्लोर और ग्राउंड प्लस सात मंजिल की इमारत का निर्माण प्रस्तावित है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शटरिंग गिरने की वजह तकनीकी खामी थी या सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही हुई।

Tags: mathura newsomaxup newsVrindavan Courtyard Mall
Previous Post

राम मंदिर पर चंपत राय की चिट्ठी, नृपेंद्र मिश्र को लेकर बड़ा दावा

Next Post

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर हंगामा, ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा; मारपीट का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Champat Rai
अयोध्या

राम मंदिर पर चंपत राय की चिट्ठी, नृपेंद्र मिश्र को लेकर बड़ा दावा

21/08/2026
Transfer
Main Slider

उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों का तबादला, संभल के SP केके बिश्नोई को मिली बिजनौर की कमान

21/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
Next Post
Scuffle with CJP leader Ashutosh Ranka

'स्कूल ठीक करो' अभियान पर हंगामा, ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा; मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें

ficci

बच्चों के बिजनेस को बड़ा मंच देगा फिक्की फ्लो, वि‍जेताओं को मिलेगा विशेषज्ञों का साथ

05/12/2020
Methi Laddu

सर्दियों में रोज खाएं ये लड्डू, जोड़ों का दर्द रहेगा आपसे दूर

03/01/2026
accident

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार होमगार्ड को रौंदा, चालक गिरफ्तार

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version