• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरयू-गोमती संगम में 27 अप्रैल को होगा मंत्री चंदन राम दास का अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
26/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chandan Ramdas
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास (Chandan RamDas ) का अंतिम संस्कार बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम में 27 अप्रैल (गुरुवार) को राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11 बजे किया जायेगा। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित कई गण्यमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

काबीना मंत्री चंदन राम दास (Chandan RamDas ) (65) का बुधवार को दोपहर एक बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण आकस्मिक निधन हो गया। चंदन राम दास मंगलवार को देर सायं अपने गृह जनपद पहुंचे थे। बुधवार को उन्हें जिला योजना की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। बुधवार सुबह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर दोपहर करीब 12 बजे के आसपास जिला चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होने के कारण कार्डियक अरेस्ट होने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्सी के दशक में बतौर छात्र नेता से शुरू किया था अपना राजनीतिक सफर-

चंदनराम दास ने अपना राजनीतिक सफर अस्सी के दशक में बतौर छात्र नेता से शुरू किया। एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की। इसके उपरांत वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर में निर्दलीय पालिका अध्यक्ष बने। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्रेरणा से 2006 में भाजपा में शामिल हुए। वह 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए। अपने सौम्य व्यवहार के चलते वह आम जनता के चहेते नेता थे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि चंदन राम दास काफी सरल और सौम्य स्वभाव के थे। उनके असामायिक निधन का समाचार काफी दुखद और पीड़ादायक है। जब वह यमकेश्वर से पहली बार विधायक निर्वाचित होकर आई थी तो चंदन राम दास ने ही उन्हें सदन और विधायकी के काफी गुण सिखाएं। वे युवा विधायकों की काफी मदद किया करते थे। उनका निधन बागेश्वर के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि चंदन राम दास जन-जन के नेता थे। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेता को खो दिया है। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास जी की कमी हमेशा खलती रहेगी। डा. रावत ने बताया कि चंदन रामदास विगत वर्षों से बीमार चल रहे थे। राज्य सरकार ने उन्हें हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया लेकिन आज अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चन्दन राम दास (Chandan RamDas ) के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार सुनकर मैं स्तब्ध हूं। उनका सरल स्वभाव हमेशा खलती रहेगी। संयोगवश कल ही एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान हम साथ थे। दुःख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के साथ हूं।

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन की सूचना पर अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर जिला अस्पताल बागेश्वर गए। तत्पश्चात बागेश्वर स्थित उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि चंदन राम दास के निधन से स्तब्ध हूं। हमने एक लोकप्रिय और कुशल राजनीतिज्ञ और समाज सेवक को खो दिया हूं। इस संकट के लिए खड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं।

हमेशा मुद्दों को लेकर संजीदा रहे हैं : निशंक

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने चंदन रामदास को याद करते हुए वह अविभाजित यूपी के समय से पार्टी संगठन के लिए साथ में काम करते रहे हैं। वह हमेशा मुद्दों को लेकर संजीदा रहे हैं। उत्तराखंड अलग बनने के बाद अब उन्हें मंत्री के रूप में सेवा करने का मौका मिला तो वह समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम समय तक अपना योगदान देते रहे। यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वह गरीब, दलित और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहे।

Tags: Chandan RamdasUttarakhand News
Previous Post

लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधक को छात्र ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

‘मन की बात’ के मुरीद हुए आमिर खान, बोले- पीएम मोदी ने देश के लोगों का भरोसा जीता

Writer D

Writer D

Related Posts

Jyeshtha Amavasya
Main Slider

कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान का समय

12/05/2026
hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
Aamir Khan

'मन की बात' के मुरीद हुए आमिर खान, बोले- पीएम मोदी ने देश के लोगों का भरोसा जीता

यह भी पढ़ें

PM Mudra Loan

पीएम मुद्रा लोन के माध्यम से बिना गारंटी ऋण, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

09/04/2025
women arrested

इस राज्य की लेडी डॉन गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

18/07/2021
CM Yogi

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: योगी

25/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version