• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के स्वाधीनता आन्दोलन में चौरीचौरा की घटना महत्वपूर्ण कड़ी : योगी

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के स्वाधीनता आन्दोलन में सन 1922 की चौरी-चौरा की घटना महत्वपूर्ण कड़ी बनी। इसी प्रकार, काकोरी एवं अन्य घटनाओं ने भी स्वतंत्रता आन्दोलन को दिशा देते हुए 1947 में देश को आजाद कराया।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन में ‘चौरी-चौरा गोरखपुर शताब्दी समारोह’ के सम्बन्ध में गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक में श्री योगी ने बुधवार को संयुक्त रूप से ‘चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव’ के ‘लोगो’ का विमोचन किया। बैठक में ‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’ की कार्य योजना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ।

समारोह के अंतर्गत वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी जनपदों में स्वाधीनता आंदोलन अथवा देश की रक्षा में शहीद हुए भारत माता के सपूतों के स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/18Wiv198Gf

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 20, 2021

श्री योगी ने कहा कि सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से स्वातंत्र्य समर का शुभारम्भ हुआ। ‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’ 04 फरवरी, 2021 से लेकर 04 फरवरी, 2022 तक आयोजित होगा। चौरी-चौरा की घटना का शताब्दी वर्ष समारोह शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा निवेदित करने का अवसर है। ‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’ के अन्तर्गत वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पशुधन घोटाले के आरोपी आईपीएस अरविंद सेन की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

इस मौके पर श्रीमती पटेल ने कहा कि कार्ययोजना बनाकर ‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’ पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। यह आयोजन लोगों में राष्ट्र भक्ति और देशप्रेम की भावना जगाने में सहायक होगा। यह कार्यक्रम देश के लोगों में सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वदेशी की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बनेंगे।

राज्यपाल ने गांवों में शहीद स्मारक निर्मित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इन स्मारकों में शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम उल्लिखित किए जाएं। शहीदों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तिकाओं का भी प्रकाशन किया जाए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने का भी सुझाव दिया, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल सके।

Tags: chauri chaura incidentcm yogiup news
Previous Post

पशुधन घोटाले के आरोपी आईपीएस अरविंद सेन की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

Next Post

गलवान घाटी में 20 शहीदों को मिला सम्मान, नेशनल वॉर मेमोरियल में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Next Post
National War Memorial

गलवान घाटी में 20 शहीदों को मिला सम्मान, नेशनल वॉर मेमोरियल में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Supreme Court

अब सभी सेवानिवृत्त जजों को भी मिलेगा ‘वन रैंक, वन पेंशन’…, Supreme Court ने दिया आदेश

19/05/2025
कुपोषण के खिलाफ जंग PM Modi

कोरोना काल में जब राज्य और केंद्र ने मिलकर काम किया, ​तभी सफल हुआ देश: पीएम मोदी

20/02/2021
suicide

सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version