• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चे ही नए भारत की मजबूत नींव: सीएम धामी

Writer D by Writer D
11/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बच्चे ही नए भारत की मजबूत नींव हैं। वो अपनी कल्पनाओं और काबिलियत के दम पर देश के भविष्य को रोशन करते हैं। जिन पर नए भारत की तकदीर और नए भारत का भविष्य टिका हुआ है। अच्छी शिक्षा देना समय की मांग है। इसको ध्यान में रखते हुए देश के साथ उत्तराखंड सरकार पूरी गंभीरता के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रही है।

मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कहीं। बालिकाओं का प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू किया गया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम पूरे एक माह तक चलेगा। उन्होंने उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही विद्यालय से 8वीं पास करने वाली बालिकाओं को मैट्रिकुलेशन सेरेमनी से अलंकृत भी किया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालयों के 21 हजार से अधिक अध्यापकों को टेबलेट के लिए उनके स्कूलों में डीबीटी के माध्यम से 21 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर कुछ अध्यापकों को टैबलेट भी प्रदान किये। इनका उपयोग शिक्षा शिक्षण अधिगम के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी नहीं हो सकते हैं। शिक्षा का मकसद व्यक्ति के हर आयाम का सन्तुलित विकास करना है। सन्तुलित विकास इनोवेशन के बिना सम्भव नहीं है। शिक्षा हमें उच्च विचार, उच्च आचार,उच्च संस्कार और उच्च व्यवहार के साथ ही समाज की समस्याओं का उच्च समाधान भी उपलब्ध कराती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करके दिखाना है। हमारे नौनिहाल इस देश का भी भविष्य हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से शोध व अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी। उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है, जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

प्रदेश में 11 आवासीय छात्रावास स्वीकृत-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में टनकपुर,चम्पावत,श्रीनगर,पौड़ी गढ़वाल,उधमसिंह नगर,पीठसेन में कुल 11 ऐसे आवासीय छात्रावास स्वीकृत हुए हैं, जिनके माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 2 नये आवासीय छात्रावास टनकपुर और श्रीनगर में स्वीकृत किये गये हैं। साथ ही 3 छात्रावास गदरपुर, पीठसेन और बनियावाला को भी उच्चीकृत किया गया है। इन छात्रावासां के माध्यम से बालकों और बालिकाओं दोनों को निःशुल्क भोजन, आवास, गणवेश, शिक्षण सामग्री आदि उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को डिजिटल सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से टीचर रिर्सोस पैकेज के तहत टैबलेट क्रय के लिए दस हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई है।

जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र का होगा शुभारंभ –

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को शून्य प्रतिशत करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। सरकारी स्कूलों के अलावा अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी मुफ्त में किताबें देने का निर्णय सरकार ने लिया है, जल्द ही सभी को किताबें मिल जायेंगी। अब प्रत्येक स्कूलों में बुक बैंक बना रहे हैं।

अल्पसंख्यक स्कूलों का किया जा रहा सर्वे –

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितने भी अल्पसंख्यक स्कूल हैं, उन सभी स्कूलों को सर्वे किया जा रहा है। जिन मानकों के हिसाब से स्कूलों को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला है, उनका कितना पालन हो रहा है। शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण की पॉलिसी को मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य में माह में बच्चों को स्कूलों में एक दिन बस्ता फ्री दिवस किया जायेगा। उस दिन व्यायाम, योगा और अन्य गतिविधियां कराई जायेंगी। जल्द ही शिक्षा के पांचों बोर्ड की बैठक की जायेगी, इस बैठक में बच्चों के बस्ते के वजन को कम करने के लिए निर्णय लिया जायेगा।

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस तैयार

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला में उपलब्ध भूमि की चाहरदीवारी व उपलब्ध भूमि के अनुरूप खेल का मैदान बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावासों में मानदेय पर कार्यरत अल्पकालिक शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों के मानदेय में तर्कसंगत वृद्धि की जायेगी। राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत मानदेय पर रखे गये भोजनमाता और अनुसेवकों के लिए कल्याणकोष की स्थापना की जायेगी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला के लिए डाइनिंग हॉल एवं 02 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जायेगा।

कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, दलीप सिंह रावत,मोहन सिंह मेहरा, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस तैयार

Next Post

महिला रामलीला मंचन में पहुंच सीएम धामी, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
CM Dhami

महिला रामलीला मंचन में पहुंच सीएम धामी, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

robbery

किसान के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गेहूं के खेत में मिले चार खाली संदूक

20/03/2021
मुख्तार अंसारी के बेटे

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, FIR के बाद से है दोनों फरार

16/09/2020
UP Police

पुलिस चौकी के कांस्टेबल पर दबंग ने चढ़ाई कार

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version