• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हर की पौड़ी, सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
07/04/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) गुरुवार शाम को हर की पौड़ी पर पहुंचे और यहां कराये गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर व सोनी इंडिया के निदेशक संजय भटनागर मौजूद रहे।

हर की पौड़ी का सौंदर्यीकरण गंगा सभा, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग और एक निजी कंपनी सोनी इंडिया के द्वारा कराया गया है। मुख्यमंत्री ने हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए श्री श्री रविशंकर व सोनी इंडिया कंपनी का आभार जताया।

हर की पौड़ी के सुंदरीकरण के तहत जूता स्टाल का निर्माण, हर की पौड़ी की व्यवस्था देखने वाली गंगा सभा के कार्यालय का निर्माण व साजसज्जा, लाइव आरती प्रदर्शित करने के लिए एलईडी वॉल, दो स्वागत द्वारों का निर्माण तथा हर की पौड़ी पर भित्ति चित्रों का चित्रांकन आदि कार्य संपन्न किए गए हैं।

CM धामी ने डायलिसिस यूनिट और मोबाइल वैन का किया लोकार्पण

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में कॉमन सिविल कोड की बात को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कॉमन सिविल कोड के लिए ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति बनाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड के कई परिवारों से जवान भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहे हैं। सभी के लिए एक समान कानून होने चाहिए, इसलिए कॉमन सिविल कोड को लागू करने से पहले जल्द ही समिति बनाई जाएगी।

कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता : सीएम धामी

हर की पौड़ी पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर, सोनी इंडिया के निदेशक संजय भटनागर, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा तथा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मैनपुरी जेल के पास मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली

Next Post

मुर्तजा के बचाव में अखिलेश बता रहे उसे मनोरोगी : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Next Post
keshav maurya

मुर्तजा के बचाव में अखिलेश बता रहे उसे मनोरोगी : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

World Senior Citizens Day

World Senior Citizens Day: बुजुर्गों के लिए सर्वोत्तम निवेश विकल्प, मिलेगा बेस्ट रिटर्न

21/08/2023
benefits of methi

डायबिटीज में करें इस का सेवन, मिलेगा फायदा

10/01/2024
dr. bharti gandhi

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version