• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरलीन के प्रयासों की सीएम योगी ने की सराहना, कहा- बुंदेलखंड के किसानो को जागरूक करें

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi - gurleen

cm yogi - gurleen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजरों में आयी गुरलीन चावला ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

श्री योगी ने गुरलीन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प और परिश्रम से झांसी की धरती को स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुकूल बनाया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की अभिनव पहल से अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को जोड़े जाने पर बल दिया।

उन्होने कहा कि गुरलीन बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसानों को कृषि विविधीकरण के इस प्रयास में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कृषि उत्पाद को ऑर्गेनिक प्रमाणित करने के लिए मण्डल स्तर पर प्रयोगशाला की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर स्ट्रॉबेरी की खेती करने वालीं बुन्देलखंड (झांसी) की सुश्री गुरलीन कौर जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने स्ट्रॉबेरी खेती के उनके प्रयासों की सराहना की। pic.twitter.com/UzO3kin5z6

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 1, 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती जहां एक ओर किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगी, वहीं दूसरी ओर ‘स्ट्रॉबेरी महोत्सव’ जैसे आयोजनों से बाजार की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। सुल्तानपुर में ड्रैगन फ्रूट की खेती तथा झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती किए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने अपने परिश्रम से ऐसी फसलें उगाईं, जिनके बारे में यह धारणा थी कि वे स्थानीय जलवायु और भूमि के अनुकूल नहीं हैं।

पुत्र की जगह बेटी को जन्म दिया तो पति और ससुरालजनों ने बना ली दूरी

उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के प्रगतिशील प्रयासों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों को इनसे जोड़ें। उन्होंने इन उत्पादों की मार्केटिंग और प्रोसेसिंग की व्यापक व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि गुरलीन चावला ने झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती का सफल प्रयोग किया। पिछली 17 जनवरी को मुख्यमंत्री ने झांसी में आयोजित ‘स्ट्रॉबेरी महोत्सव’ का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ करते हुए कहा था कि बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया सन्देश है। इससे बुन्देलखण्ड क्षेत्र की नई पहचान बनेगी। पिछले रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती के लिए गुरलीन चावला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था कि स्ट्रॉबेरी महोत्सव जैसे आयोजन यह दर्शाते हैं कि हमारा देश कृषि क्षेत्र में किस प्रकार नवीनतम तकनीकी को अपना रहा है।

Tags: Bundelkhandcm yogigurleenstrwaberryup news
Previous Post

पुत्र की जगह बेटी को जन्म दिया तो पति और ससुरालजनों ने बना ली दूरी

Next Post

आत्मनिर्भर भारत के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास का बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
Budget 2021

आत्मनिर्भर भारत के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास का बजट

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी कल जारी करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता राशि

19/01/2021
राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना

राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना, एससीओ मीटिंग में चीन के रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

02/09/2020
Corona

देश में कोरोना के 3.46 लाख से ज्यादा नए मामले, 2767 लोगों की मौत

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version