• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने प्रदेशव्यापी निःशुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Booster Dose

Booster Dose in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर बूस्टर डोज अभियान का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ देश जिस लड़ाई को लड़ रहा है आज वह सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। भारत का कोविड प्रबंधन दुनियाभर में सराहा गया है।

प्रदेश वासियों से अपील है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 75 दिवसीय ‘निःशुल्क प्रीकॉशन डोज अभियान’ के साथ जुड़ते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का हर पात्र व्यक्ति कोरोना महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रीकॉशन डोज अवश्य लगवाए।

कोविड-19 से बचाव हेतु लखनऊ से प्रदेशव्यापी ‘निःशुल्क प्रीकॉशन डोज अभियान’ का शुभारंभ… https://t.co/7WRVPDUZC0

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 15, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के चरणबद्ध टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़कर उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में सफलता प्राप्त की है। इसी क्रम में अब तक 18 आयु वर्ग में टीकाकरण की 104 प्रतिशत प्रथम खुराक व 98.11 प्रतिशत द्वितीय खुराक दी जा चुकी है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश कोरोना महामारी के विरुद्ध सफलतापूर्वक अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

उसी क्रम में जीवन व जीविका, दोनों की सुरक्षा हेतु आज लखनऊ से प्रदेशव्यापी ‘निःशुल्क प्रीकॉशन डोज अभियान’ का शुभारंभ किया।

सभी पात्र जन कोविड टीका और प्रीकॉशन डोज अवश्य लगवाएं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 15, 2022

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कोविड-19 से बचाव के लिए बूस्टर लगवाई और लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।

आज से प्रदेश के सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर खुराक मिलना शुरू हो जायेगा। इससे पहले, बूस्टर खुराक केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में दी जाती थी। 18 से 60 वर्ष के बीच के लोगों को यह निजी केंद्रों पर भुगतान के आधार पर मिलनी थी।

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का चाबुक, BSA समेत पांच अफसर सस्पेंड

लखनऊ में टीकाकरण के प्रभारी डॉ एमके सिंह ने बताया कि “अब, लाभार्थी अपने मुफ्त वैक्सीन खुराक स्लॉट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, या बूस्टर खुराक के लिए टीकाकरण केंद्रों पर वॉक-इन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।”

Tags: booster doseBrajesh Pathakcm yogifree booster dose campaignLucknow News
Previous Post

LuLu Mall में फिर पढ़ी गई नमाज, हिंदू संगठन बोले- मॉल नहीं मस्जिद है

Next Post

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
wall collapsed

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

यह भी पढ़ें

AUS vs PAK

AUS vs PAK: जम्पा के कहर से पाकिस्तान हुआ पस्त, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की दूसरी जीत

20/10/2023
mother in law save life

शराबी पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर जान देने जा रही बहू को सास ने सूझबूझ से बचाया

17/02/2021
Heat Stroke

जिला अस्पताल में तीन दिन में हीट स्ट्रोक से 74 मौत, शवदाह में लगी लंबी कतार

17/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version