• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने नई दिल्ली में उप्र के विकास कार्याें के सम्बन्ध में केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के विकास कार्यां के सम्बन्ध में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री  सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह से भेंट की।

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने ब्रज विकास परियोजना के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से 361 किलोमीटर लम्बी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना, 52 किलोमीटर लम्बी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना एवं 72 किलोमीटर लम्बी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना से जुड़े बिन्दुओं पर विचार मंथन किया।

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने केन्द्रीय रेल मंत्री से लगभग 12 किलोमीटर लम्बे मथुरा-वृन्दावन रेल मार्ग को वैकल्पिक यातायात मार्ग के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। ज्ञातव्य है कि मथुरा-वृन्दावन के मध्य स्थित यह रेल मार्ग वर्तमान में अनुपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस मार्ग की भूमि का उपयोग मथुरा और वृन्दावन के बीच वैकल्पिक यातायात मार्ग को विकसित किये जाने के लिए हो सकता है। इसके दृष्टिगत मथुरा-वृन्दावन रेलवे लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एल0आर0टी0एस0) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

यूपी में बढ़ेगी गन्ने की मिठास

मुख्यमंत्री  ने केन्द्रीय रेल मंत्री से मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेण्टर के निर्माण के सम्बन्ध में वार्ता की। उल्लेखनीय है कि जनपद मथुरा में भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इनमें ट्रेन के माध्यम से आने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती है। रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेण्टर के निर्माण से मथुरा आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री  ने केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री से वृन्दावन-मथुरा-गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग विकसित किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। इस जलमार्ग के विकास से मथुरा, वृन्दावन एवं गोकुल तीर्थ स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता होगी।

उपभोक्ताओं से 1212 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति : एके शर्मा

मुख्यमंत्री  ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से ब्रज क्षेत्र के पौराणिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार तथा पुनर्प्रतिष्ठा के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। ज्ञातव्य है कि ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है।

Tags: cm yogicm yogi in delhidelhi newsNational news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और वन मंत्री से की मुलाकात

Next Post

मुख्य सचिव ने औली मास्टर प्लान को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
ss sandhu

मुख्य सचिव ने औली मास्टर प्लान को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

13/10/2023
Kohli gave autograph to Ryan Parag

कोहली ने दिया अपने सबसे बड़े फैन रियान पराग को ऑटोग्राफ

23/04/2021

ग्राइंडर ने चीर दिया युवक का सीना, हश्र जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version