• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आज कामगारों को देंगे नए साल का तोहफा, खाते में भेजेंगे भरण-पोषण भत्ता

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजेंगे। इस योजना के तहत रेहड़ी, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा, ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल और सब्जी विक्रेता आदि कामगारों को भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश में कार्यरत 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी की जाएगी।

बता दें कि इन श्रमिकों व कामगारों को एक माह के लिए 1,000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पहला राज्य था, जिसने श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों, कुलियों, पल्लेदारों आदि को भरण-पोषण भत्ता ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था।

बाद में कई राज्य सरकारों ने इसे अपने राज्यों में भी लागू किया था। इसके तहत यह निर्णय लिया गया था कि संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दो बार तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक बार भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा।

सीएम योगी ने 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन का किया शुभारंभ

प्रदेश में कार्यरत 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना के दौरान 10 श्रेष्ठ अभियान चलाने वाले जिलों की तीन उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

वहीं बीते दो सालों में कोरोना से लड़ाई में साथ देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को अलग से भत्ता भी देने की तैयारी है। गौरतलब है कि इससे पहले आशा बहुओं के मानदेय में 750 रुपए, अनुदेशकों के मानदेय में 2000 रुपए और रसोइयों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है।

Tags: cm yogi adityanathe-shram portalLucknow Newsshram portalup cmup cm yogiUP CM Yogi Adityanathup cm yogi newsup cm yogi send two crore rupeesup newsYogi Adityanath
Previous Post

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण, जॉन अब्राहम भी हुए पॉजिटिव

Next Post

लखीमपुर हिंसा: SIT ने दाखिल की 5000 पन्ने की चार्जशीट, आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Next Post
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: SIT ने दाखिल की 5000 पन्ने की चार्जशीट, आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

निर्माणाधीन टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभासद समेत दो की मौत

09/10/2021
DM Abhishek Prakash

नमस्ते… DM लखनऊ बोल रहा हूं, आपको दवाएं मिली, मरीज ने दिया ये जवाब

01/05/2021
शाहिद की नौकरनी ने शेयर की Nude फोटो

शाहिद की नौकरनी का रोल अदा करने एक्ट्रेस ने Nude फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version