• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का नया आदेश, रात दस बजे के बाद नहीं यूपी में होगी पार्टी

Writer D by Writer D
10/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
team-9

team-9

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में कोरोना की दूसरी लहर का विकराल रूप दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 12,787 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 48 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सीएम योगी ने सख्‍त रुख अपनाते हुए शनिवार को गोरखपुर में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिलों में कोविड केसों की संख्या का आंकलन कर नाइट कर्फ्यू का निर्णय डीएम लें। जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, बर्थ-डे, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात दस बजे के पहले ही सम्पन्न हो जाएं।

उन्‍होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक करें और कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए प्रेरित करें। सीएम ने ये निर्देश शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की समीक्षा बैठक में दिए। सीएम ने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की तरह ही चुनौतीपूर्ण है। फिर भी सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी सुनिश्चित होनी चाहिए।

श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम गहरी खाई में पलटी, 11 की मौत, 30 से अधिक घायल

सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की जांच फ्री में होती है। इसमें अगर कही भी कोई शिकायत मिलती है तो सम्बंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच व इलाज में प्राइवेट अस्पताल निर्धारित रेट से अधिक धनराशि ले तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अस्पतालों में उपलब्ध 108 एम्बुलेंस की संख्या में से आधे को कोविड के लिए लगाया जाए।

सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर है। वहां से आने वालों का रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग कराया जाए। हर ग्राम पंचायत, वार्डो, नगर निकायों में निगरानी समितियां गठित कर उसे क्रियाशील किया जाए। निगरानी समितियों से निरन्तर संवाद स्थापित हो। इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम में स्वास्थ्य एवं प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारी भी तैनात हों। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने देना, सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता पर नजर रखी जाए। सीएम कहा कि डीएम और सीएमओ कोरोना के संबंध में नियमित समीक्षा करें। जांच व टीकाकरण पर फोकस करते हुए कोरोना का फैलाव रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बस्ती मे हुआ धारा 144 का उल्लघंन, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडल में कोविड के मामलों, जांच व टीकाकरण की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा भी की। कमिश्नर ने सीएम को बताया कि मंडल में शुक्रवार तक सक्रिय कोविड केस की संख्या 2440 है। एक अप्रैल से नौ अप्रैल तक मंडल में एक लाख आठ हजार 183 सैंपलिंग की गई है। जिनमे से 55676 की जांच आरटीपीसीआर से की गई। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पर भी लगातार फोकस किया जा रहा है। मंडल में इस महीने मिले 2344 पॉजिटिव केसों के सापेक्ष कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की संख्या 24142 है। मंडल में कुल एक्टिव कंटेन्मेंट जोन 196 के तहत 8527 घरों को कवर किया गया है। कोविड मरीजो के सर्वेक्षण हेतु रैपिड रिस्पांस टीमें भी सक्रिय हैं। मंडल के चारों जनपदों में शहरी क्षेत्र में 31 और ग्रामीण क्षेत्र में 116 ऐसी टीमें सक्रिय हैं।

Tags: cm yogicorona cases in upcorona in Lucknowcorona in UPup newsYogi News
Previous Post

श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम गहरी खाई में पलटी, 11 की मौत, 30 से अधिक घायल

Next Post

ज्ञानवापी के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Gyanvapi party threatens to kill

ज्ञानवापी के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

यह भी पढ़ें

Imran Khan

इमरान खान का ऐलान, हमले वाली जगह से फिर शुरू करेंगे आजादी मार्च

06/11/2022
ashutosh tandon

आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग की विकास कार्यों की समीक्षा

15/09/2021
rice

जानें हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है चावल खाना

05/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version