• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली पर साधु संतों को सीएम योगी की मिठाई, बधाई संदेश के साथ जा रहा उपहार

Writer D by Writer D
18/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) खुशियों और समृद्धि के त्योहार दीपावली को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए यादगार बनाने को प्रयासरत है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नई पहल करने जा रहे हैं।

दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा। इन धार्मिक स्थलों में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य (चक्रतीर्थ), गोरखपुर (गोरक्षपीठ), मेरठ (औघड़नाथ मंदिर), देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनकी प्रदेश में बड़े पैमाने पर मान्यता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत व अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से दीपावली की छटा में चार चांद लग गए हैं। खासकर धार्मिक स्थलों में दीपावली की रौनक अलग ही दिखाई देती है। दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव अब विश्व विख्यात हो चुका है।

इसके तहत रिकॉर्ड संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। साथ ही, लेजर शो की तारीफ तो स्वयं प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर प्रदेश के कई घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाने लगा है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

दामाद ने ससुराल में मचाया कत्लेआम, पांच लोगों को जिंदा जलाया

Next Post

यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, योगी बोले- बड़ी भूमिका के लिए यूपी तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, योगी बोले- बड़ी भूमिका के लिए यूपी तैयार

यह भी पढ़ें

पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में सेना का जवान शहीद

01/10/2020
Advertising

सीएम योगी की पहल पर इको फ्रेंडली डिजिटल विज्ञापन को प्रोत्साहन, होगी राजस्व में वृद्धि

23/04/2025
कोविड-19 के खिलाफ जंग battle against covid-19

पीएम मोदी ने भगत सिंह को कुछ इस तरह अर्पित की श्रद्धांजलि

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version