• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी बेरोजगारों की लड़ाई : लल्लू

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस बेरोजगाराें के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक रहेगी।

श्री लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार नौजवानों को नौकरी देने के मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुयी है, ऊपर से जो नौकरियां आ भी रही हैं उनमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। ताजा मामला 69000 शिक्षक भर्ती का है जिसमें योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग की लगभग 6000 सीटों पर अनियमितता की है। अभ्यर्थी की शिकायत पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी जांच में भी 5844 सीटों पर उत्तर प्रदेश में आरक्षण घोटाला पाया। लेकिन सरकार इस संबंध में अभ्यर्थियों की मांग सुनने से लगातार इनकार कर रही है जिससे मजबूर होकर बेरोजगार नौजवानों को अपने हक के लिए सड़क पर आना पड़ गया।

उन्होने कहा कि राज्य की योगी सरकार बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। हक मांगने वालों को वह पुलिस से डराती धमकाती है। नौकरी देने के स्थान पर उन्हें लहुलुहान कर ईको गार्डन पहुंचाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करती है। भाजपा का चाल चरित्र और दोहरा चेहरा सबके सामने है। विपक्ष में रहने पर यह पिछड़ों को रिझाने के लिये बात करते है मगर सत्ता में आकर उनके अधिकार हड़पते है। सरकार ने हर भर्ती को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।

श्री लल्लू ने कहा कि जब बेरोजगार नौजवान अपने हक के लिए खुद को पिछड़ों का प्रतिनिधि कहने वाले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के आवास पर प्रदर्शन करते हैं तो नौकरी व न्याय तो नहीं मिलता लेकिन लाठियां जरूर मिलती हैं। 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों, आदिवासियों व दलितों के साथ धोखा हुआ है। सरकार ने पिछड़े दलितों के अधिकारों के साथ डाका डाला है लेकिन कांग्रेस इनकी आवाज दबने नहीं देगी सड़क से सदन तक इनकी आवाज उठाएंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता हम इनका साथ देंगे।

उन्होंने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि नौकरियां तत्काल बहाल करे। कांग्रेस संविधान की मूलधारा को समाप्त नहीं होने देगी। वंचितों के न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Tags: ajay kumar lalluLucknow Newsup news
Previous Post

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

Next Post

वायु प्रदूषण पर गंभीर CM योगी ने दिये अधिकारियों को निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post

वायु प्रदूषण पर गंभीर CM योगी ने दिये अधिकारियों को निर्देश

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
Lady Finger

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

30/08/2025
Drowned

दोस्तों के साथ नहाते समय युवक नहर में डूबा

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version