• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राणिमात्र के कल्याण के लिए जल का संरक्षण जरूरी: योगी

Writer D by Writer D
29/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राणिमात्र के कल्याण के लिए जल का संरक्षण आवश्यक है।

श्री योगी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘टाइम्स वॉटर समिट-2020’ को संबोधित करते हुये कहा कि जल को जीवन का प्रतिरूप माना जाता है। भारतीय मनीषा ने जल को महत्व दिया है। हमारे शास्त्र जल संरक्षण की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केन्द्र व प्रदेश सरकार भू-जल के संरक्षण एवं नियोजन, सरफेस वॉटर की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य करा रही है। इसके लिए ‘अटल भू-जल योजना’, ‘नमामि गंगे’ परियोजना, ‘हर घर नल’ आदि योजनाएं लागू की गयी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा जल गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी https://t.co/oxGn2DCRxK

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 28, 2020

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश जल के मामले में एक समृद्धिशाली राज्य है। यहां ज्यादातर इलाकों में भू-जल के साथ ही सरफेस वॉटर की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इस उपलब्धता के उचित नियोजन के लिए शासन-प्रशासन सहित स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की आवश्यकता है।

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पवित्र नदियों की अविरलता एवं निर्मलता हेतु ‘नमामि गंगे’ परियोजना प्रारम्भ की गयी। इसकी शुरुआत गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, अविरलता, निर्मलता के अभियान से हुई, मगर यह भारत की नदी संस्कृति के पुनरुद्धार का नया कदम है। अभियान के फलस्वरूप प्रयागराज कुम्भ-2019 में संगम में श्रद्धालुओं को गंगा का स्वच्छ, निर्मल और अविरल जल प्राप्त हुआ।

केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से ‘नमामि गंगे’ परियोजना की सफलता की चर्चा करते हुए श्री योगी ने कहा कि गंगा के लिए गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानपुर था। गंगा में कानपुर के जाजमऊ में तीन वर्ष पहले कोई जलीय जीव नहीं बचा था। ‘नमामि गंगे’ परियोजना के प्रभावी संचालन से अब गंगा में जाजमऊ में जलीय जीव देखे जा सकते हैं। वाराणसी में गंगा जी में डाल्फिन तैर रही हैं।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi News
Previous Post

बीजेपी हमेशा अर्नब गोस्वामी, अभिनेत्री कंगना के विचारों को समर्थन नहीं करती : फडणवीस

Next Post

जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन करते रहेंगे : टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: सीएम योगी

03/10/2026
IAS Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ समेत कई जिलों के अफसर बदले

03/10/2026
Main Slider

छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में यूपी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ए.के. शर्मा ने दी बधाई

03/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

03/10/2026
Next Post
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन करते रहेंगे : टिकैत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

इस साल लॉन्च नहीं होगा iPhone 18! एपल तोड़ेगा करोड़ों लोगों का दिल

iPhone 18 का इंतज़ार लंबा, इस साल नहीं करेगा Apple लॉन्च

05/01/2026
panchayat chunav

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

26/04/2021
Hair

बालों के लिए वरदान है कलौंजी का तेल, जानें कैसे करे तैयार

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version