• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महबूबा मुफ़्ती के विवादित बोल, कहा- जब नौकरी नहीं होगी तो बंदूक ही उठाएंगे युवा

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को भड़काऊ बयान देते हुए राज्य में बंदूक उठाने वालों का समर्थन किया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब नौकरी नहीं होगी तो यहां के लड़के बंदूक ही उठाएंगे। राज्य में खिसकती सियासी जमीन पर अपनी बौखलाहट दिखाते हुए पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘370 (Article 370) हटाने के बाद बीजेपी की मंशा जम्मू-कश्मीर की जमीन और नौकरी छीनने की है। 370 डोगरा संस्कृति को बचने के लिए था। चाहे मुल्क का झंडा हो या जम्मू कश्मीर का झंडा…वह हमें संविधान ने दिया था। बीजेपी ने हमसे वह झंडा छीन लिया।’

भड़काऊ बयान देते हुए राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘आज इनका (बीजेपी) वक्त है, कल हमारा आएगा। इनका भी ट्रंप वाला हाल होगा। बॉर्डर्स के रास्ते खुलने चाहिए। जम्मू-कश्मीर दोनों मुल्कों के बीच अमन का पुल बने। हमारा झंडा हमें वापस दो। हम चुनाव इकट्ठे लड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए गए हैं। इन ताकतों को दूर करने के लिए हमने हाथ मिलाया है।’

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को दी आत्मनिर्भर बनने की सलाह, कहा- बाइडेन सरकार की खुशामद न करें

अनुच्छेद 370 को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ये मुस्लिम या हिंदू से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान है। लोगों को अपने भविष्य की चिंता है। केंद्र सरकार ने बाबा साहेब के संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का क्या हुआ? बीजेपी ने उनसे वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू के दौरे पर हैं, यहां उन्होंने पार्टी नेताओं के अलावा समाज के अन्य तबकों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन बैठकों के बाद महबूबा ने जम्मू में प्रेस वार्ता की। पाकिस्तान को लेकर महबूबा मुफ्ती का प्रेम एक बार फिर उमड़ा। उन्होंने कहा कि जब हम चीन से बात कर सकते हैं तो पाकिस्तान से क्यों नहीं। बता दें कि राज्य के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने तो कुछ दिन पहले कहा था कि चीन की मदद से कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 बहाल करवाया जाएगा।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत

बता दें कि गुपकार समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर की कई पार्टियों ने पीपुल्स अलायंस बनाया है। इसमें पीडीपी, एनसी, सज्जाद लोन की पार्टी समेत अन्य कई दल हैं। अब इन दलों ने अनुच्छेद 370 के मसले पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है कि अनुच्छेद 370 से जुड़ी सभी याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की जाए।

Tags: # Mehbooba Mufti24ghante online.comarticle 370Jammu-Kashmirkashmiri youthNational news
Previous Post

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को दी आत्मनिर्भर बनने की सलाह, कहा- बाइडेन सरकार की खुशामद न करें

Next Post

Diwali Bonus: सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को दिवाली तोहफा, जानिए पूरा मामला

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
Next Post
Banks

Diwali Bonus: सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को दिवाली तोहफा, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Dr. Karthikeya Khanna

 पिता की प्रेरणा से मेडिकल सेवा देने आगे आया युवा डॉक्टर, कोविड मरीजों का कर रहा इलाज

30/04/2021
Indian men's and women's cricket team left for Mumbai from charter plane

चार्टर प्लेन से मुंबई रवाना हुए भारतीय पुरुष व महिला क्रिकेट टीम

19/05/2021
DM Vinay Shankar Pandey

सम्मान समारोह में बाेले जिलाधिकारी, मैंने कभी चुनौतियों की परवाह नहीं की

19/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version