• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को दी आत्मनिर्भर बनने की सलाह, कहा- बाइडेन सरकार की खुशामद न करें

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
subhramanyam swami

सुब्रमण्यम स्वामी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मनिर्भर बनने की नसीहत दी है। स्वामी ने सोमवार को एक ट्वीट में केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि भारत सरकार को अमेरिका में बनने जा रही जो बाइडन सरकार की खुशामद नहीं करनी चाहिए। अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रति चुनी गईं कमला हैरिस को स्वामी ने हिंदू राष्ट्रवाद का विरोधी बताया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, ‘मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की नई बाइडन-हैरिस सरकार को भारत आमंत्रित किया जाएगा। केंद्र सरकार को दोनों की खुशामद नहीं करनी चाहिए। भारत के मामलों में जो बाइडन, कमला हैरिस के जरिए आएंगे और कमला हैरिस वैचारिक तौर पर हिंदू राष्ट्रवाद की विरोधी रही हैं। जिसका मतलब बीजेपी है। ऐसे में पीएम मोदी को आत्मनिर्भर रहना चाहिए।’

Indian Government should stop fawning on the new Biden Harris Govt by running to invite them to India as reported by media.On India affairs Biden will go by Kamala Harris and she is ideologically against “Hindu nationalism” which decoded means BJP. Modi must practice Atmanirbhar.

— Subramanian Swamy (@Swamy39) November 9, 2020

बिना खर्च किए मोदी सरकार से पाएं 36000 रुपये सलाना

सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे रिएक्शनबीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे नहीं लगता कि कमला हैरिस हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। वह उदारवादी हैं। भारत हर तरह से एक ऐसा देश है, जहां धर्म के पालन की स्वतंत्रता है। मुझे नहीं लगता कि इसमें हिंदू धर्म को ही सबसे महत्वपूर्ण धर्म माना जाना चाहिए. हम जिसे भी मानें, जिसकी भी पूजा करें…. आखिर में हम सब एक हैं।’

पहले स्वामी ने कहा था- डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद और न्योता भेज दें। इसके पहले स्वामी ने पीएम मोदी के लिए ट्वीट किया था, ‘यह अच्छा होगा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (20 जनवरी 2021 तक राष्ट्रपति रहेंगे) को ट्वीट कर उन्हें भारत का अच्छा दोस्त होने के लिए धन्यवाद देते। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें परेड के साथ-साथ बीटिंग द रिट्रीट में विशेष मेहमान के रूप में भारत आने का न्योता दें।’

कोरोना संकट के दौर में छोटे उद्यमियों ने दिखाया उत्साह

सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा, ‘मैंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को संवैधानिक रास्ता दिखाया है। मैं एक घोड़े के लिए पानी तो ला सकता हूं लेकिन उसे पिला नहीं सकता।’

Tags: donald trumpJoe BidenKamala harrisNational newspm modipoliitcal newsPolitics newssubramanian swamySubramanyam Swami tweet
Previous Post

कोल्डस्टोर के बाहर रखी जहरीली दवा पीने से चार गौवंशियों की मौत, मुकदमा दर्ज

Next Post

महबूबा मुफ़्ती के विवादित बोल, कहा- जब नौकरी नहीं होगी तो बंदूक ही उठाएंगे युवा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
Next Post

महबूबा मुफ़्ती के विवादित बोल, कहा- जब नौकरी नहीं होगी तो बंदूक ही उठाएंगे युवा

यह भी पढ़ें

himansh kholi

सुशांत मामले पर हिमांश कोहली बोले- ‘रिया की गिरफ्तारी से कई लोग खुश हैं’

17/09/2020
Hair Color

हेयर कलर करने के दौरान न करें ये गलतियां, बालों को होता हैं नुकसान

11/04/2023
The film industry suffered a major setback, a loss of 500 crores

फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 500 करोड़ का हुआ नुकसान

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version