• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, लेकिन सवाधानी बरतने की जरुरत : सहगल

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
डा. नवनीत सहगल

डा. नवनीत सहगल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है और आज से स्कूल एवं संस्थाएं भी खुल गई, इसलिए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। उन्होंने कहा कि आज से नौवीं से 12वीं तक के स्कूल एवं संस्थाएं भी खुल गई, इसलिए और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

राज्य की सभी पंचायत भवनों को इंटरनेट से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है : योगी

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा सामुदायिक शौचालय/पंचायत भवनों के निर्माण का आज मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया। गांव में सामुदायिक शौचालय बनने से महिला सम्मान एवं महिला सुरक्षा के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय में स्थानीय महिला समूह की महिलाओं कों सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जायेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 58 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,727 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार एवं स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आज तक 5.74 लाख नई डैडम् इकाईयों को 15,461 करोड के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लाॅकडाउन खुलने के बाद लगभग 10 लाख एमएसएमई इकाइयों को 26 हजार करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया गया हैं। जिससे लगभग 25 लाख नये रोजगार के अवसर सृजित हुए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 1,04,399.21 मीट्रिक टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 11,988.52 मीट्रिक टन की गयी थी। किसानों का धान क्रय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में 72 घण्टे के अन्दर समुचित मूल्य आहरित किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।

Tags: 24ghante online.comDr. Navneet SehgalLatest Uttar Pradesh News in HindiMSMEProcurement PolicyTax exemptionएमएसएमईडॉ. नवनीत सहगलप्रोक्योरमेण्ट पाॅलिसीफ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स
Previous Post

बंदरों ने तालाब में मचाया ऐसा उत्पात, देखकर हो जाएंगे हैरान

Next Post

जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Akhilesh yadav

जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

mobile veterinary services

बहुउद्देशीय सचल पशुचिकित्सा सेवायें के लिए 1147.20 लाख धनराशि स्वीकृत

04/06/2021
Aadhar

खुशखबरी : अब अपने गांव में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

21/01/2026
कंगना रनौत-करींना

नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत के निशाने पर आईं करीना कपूर

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version