• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.02 करोड़ के पार, 7.39 लाख लोगों की मौत

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.02 करोड़ के पार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कहर से दुनिया के 188 देश प्रभावित है और दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 2.02 करोड़ से अधिक हो गयी है, वहीं इससे अब तक करीब 7.39 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे, मेक्सिको तीसरे और ब्रिटेन चौथे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में पांचवें स्थान पर है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 20,209,647 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 739,960 लोगों की मृत्यु हुई है।

महिमा चौधरी ने बताया- सुभाष घई ने प्रोड्यूसर्स को मेरे साथ काम करने से किया था मना

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5,141,013 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 164,536 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3,057,470 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 101,752 लोगों की मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 60,963 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 23,29,639 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 834 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 46,091 पर पहुंच गयी है।

रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 895,691 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,103 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 566,109 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,751 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेक्सिको में कोरोना से अब तक 492,522 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 53,923 हो गयी हैं।

सुशांत के अकाउंट से दो दिन में तोड़ी गई 4.30 करोड़ रुपये की एफडी

पेरू में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 483,133 हो गई तथा 21,276 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले कोलम्बिया ने चिली को पीछे छोड़कर अब आठवें नंबर पर काबिज है। यहां इससे अब तक 397,623 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 13,154 है। वहीं चिली नौवें स्थान पर है यहां अब तक 376,116 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,178 लोगों की मृत्यु हुई है।

ईरान संक्रमण के मामले में दसवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 331,189 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 18,616 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 326,612 है जबकि 28,581 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 313,394 हो गई है और 46,611 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 291,468 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,233 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 285,195 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,112 लोगों की मौत हो चुकी है तथा बंगलादेश में 263,503 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3,438 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। अर्जेंटीना में अब तक कोरोना से संक्रमित 260,911 मामले सामने आए है जबकि अभी तक कोरोना के संक्रमण से 4,764 लोगों की जान चली गयी है।

सुशांत के पिता की दूसरी शादी पर काम्या ने कमाल पर निशाना साधते हुए कही यह बात

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 251,237 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,215 लोगों की मौत हुई है।

तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 243,180 हो गयी है और 5,858 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 239,355 हो गई हैं और 30,328 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 219,540 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9,208 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 156,995 लोग संक्रमित हुए हैं और 5,464 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9885, कनाडा में 9038, नीदरलैंड में 6180, इक्वाडोर में 5951, स्वीडन में 5770, इंडोनेशिया में 5824, मिस्र में 5059, चीन में 4692, बोलीविया में 3761, रोमानिया में 2764, फिलीपींस में 2312, ग्वाटेमाला में 2233, स्विट्जरलैंड में 1990, यूक्रेन में 1979, पोलैंड 1821, आयरलैंड में 1773, पुर्तगाल में 1761, पनामा 1680, होंडुरास 1506, किर्गिजस्तान में 1478 और अफगानिस्तान 1344 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया ढेर

Next Post

अंगद बेदी ने कहा- पत्नी और बेटी को लेकर बाहर जाने से लगता है डर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
अंगद बेदी-नेहा

अंगद बेदी ने कहा- पत्नी और बेटी को लेकर बाहर जाने से लगता है डर

यह भी पढ़ें

Bhang Kheer

महाशिवरात्री पर भोलेनाथ को लगाएं भांग की खीर का भोग

09/02/2026
Face Pack

बीजों से मिलेगा खूबसूरत चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

08/02/2026
CBSE

यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के छात्रों के पास है मार्क्स को बढ़ाने का आखिरी मौका

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version