• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 78 हजार से अधिक नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 35.42 लाख के पार

Desk by Desk
30/08/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 35.42 लाख के पार पहुंच गयी हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले महज 21.60 प्रतिशत रह गये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 78,761 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 35,42,734 हो गया। कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई यह वृद्धि विश्व के किसी भी देश में एकदिन में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले अमेरिका में 25 जुलाई को 78427 मामले सामने आए थे जबकि भारत में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि 27 अगस्त को दर्ज की गई थी जब एक दिन में 77266 मामले सामने आए थे।

गुलाम नबी आजाद पर ओवैसी का हमला, कहा- आत्मसम्मान है तो छोड़ दे पार्टी

पिछले 24 घंटों के दौरान 64,935 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 27,13,934 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 12,878 बढ़कर 7,65,302 हो गये हैं।

देश के केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है तथा इस अवधि में 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 63,498 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 21.60 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.61 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.79 प्रतिशत है।

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 4,417 बढ़कर 1,85,467 हो गयी तथा 328 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,103 हो गया। इस दौरान 11,541 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,54,711 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

UAE में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के करीब, 60 हजार से अधिक रोगमुक्त

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1,490 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,681 हो गये। राज्य में अब तक 3,796 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,12,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 99 की वृद्धि हुई है और यहां अब 86,465 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,483 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,35,128 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणदेश में कोरोनादेश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ी
Previous Post

गुलाम नबी आजाद पर ओवैसी का हमला, कहा- आत्मसम्मान है तो छोड़ दे पार्टी

Next Post

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 10.55 लाख से अधिक सैंपलों की जांच

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
corona sample testing

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 10.55 लाख से अधिक सैंपलों की जांच

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया शिलान्यास, बोले- UP +YOGI बहुत है UPYOGI

18/12/2021
Didi Cafe

सभी नगर निगम वाले शहरों में शुरू होगा ‘दीदी कैफे’

04/06/2023

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version