• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधियों को न खाकी का डर रह गया है और नहीं खादी का : अखिलेश

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश को अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी भी उठानी पड़ रही है।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते है उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं और बेधड़क अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और नहीं खादी का।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश को बदायूं में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कादर चौक इलाके में एक महिला को तेजाब पिलाया गया और चाकू से उसका पेट फाड़ दिया गया। इस जघन्य काण्ड से इलाके में दहशत है। बांदा में दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में सर्राफ को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस सूचना के दो घंटे बाद तक नहीं पहुंची। हरदोई में मामूली विवाद में किसान के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया गया।

कांग्रेस ने जारी की किताब ‘खेती का खून तीन काले कानून’, बीजेपी खेमे में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को बदमाश अपहृत कर ले गए। मजदूर के बेटे का बाद में शव मिला। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी पैगम्बरपुर में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बच्चों के अपहरण के मामले में निष्क्रिय साबित हुई। बिलखते परिवारों के प्रति खाकी में संवेदनाशून्यता दिखाई दे रही है, यह निंदनीय है।

उन्नाव में रिश्तेदारों द्वारा सम्पत्ति पर कब्जा करने से पीड़ित महिला को अपने पिता का शव लेकर एसपी कार्यालय तक इंसाफ मांगने के लिए जाना पड़ा। लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घर में आराम करता मिला। गोमतीनगर में माई बार में नशे में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस मेहरबान रही। लखनऊ में ही गुडम्बा में महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की तो उससे रेप का प्रयास हुआ।

जींद में महापंचायत : राकेश टिकैत का गिरा मंच, आईं हल्की चोटें

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वस्तुतः भाजपा के संरक्षण में ही अपराधी पनप रहे हैं। खनन, अवैध शराब और दूसरी अवांछनीय गतिविधियों में खुद भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। वैसे भी यह सरकार जाति-धर्म को निगाह में रखकर निर्णय लेती है। वह राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करती है। जनता इस सबसे बुरी तरह आक्रोशित है। वह हालात में बदलाव के लिए 2022 का इंतजार कर रही है।

Tags: akhilesh yadavcm yogiup news
Previous Post

दिल्ली में जान गंवाने वाले किसान के परिजनो से मुलाकात करने प्रियंका आएंगी रामपुर

Next Post

सात दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
petrol-diesel price

सात दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

bank

ICICI-Axis बैंक ग्राहकों को झटका, जानिए पूरा मामला

03/11/2020
नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

04/04/2021
Holi

होली पर घर में लगा लें ये चमत्कारी पौधा, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

17/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version