• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी CM केशव मौर्या ने नवनियुक्त सहायक अभियन्ताओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

उन्होने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘लोक निर्माण विभाग एक परिचय’’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में 86 सिविल इंजीनियर्स और 33 विद्युत/यांत्रिक के अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये, जिसमें काफी संख्या में सहायक अभियन्ता के रूप में चयनित महिलाएं भी रहीं, जिनका उन्होने उत्साहवर्धन भी किया। वितरण के समय दुर्घटना से पैरों में लगी चोट के कारण चलने में अक्षम अभियन्ता संजय कुमार यादव को मंच से उतर कर उपमुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना भी की।

https://t.co/AGPUzrYKP6

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 8, 2021

उपमुख्यमंत्री ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन में सभागार में मौजूद सभी इंजीनियर्स एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होने अपने संबोधन में देश व प्रदेश वासियों को नवरात्रि की ढ़ेर सारी मंगलकामनाएं भी दीं।

श्री मौर्य ने कहा कि इंजीनियर्स के माता-पिता के लिये बहुत ही प्रसन्नता एवं गर्व की बात है, अपने सामने पुत्र/पुत्रियों को अपनी आंखो के सामने नियुक्ति पत्र ग्रहण करते हुये देखने का सौभाग्य मिला।

लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में नव नियुक्त सहायक अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उज्ज्वल सेवा काल की शुभकामनाएं दी। @uppwdofficial #UPPWDGetsNewJuniorEngineers pic.twitter.com/X0WWhCXkjW

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 8, 2021

उन्होने नवनियुक्त इंजीनियर्स से कहा कि वह विभागीय अभियन्ताओं के अनुभव से प्रेरणा लेकर देश व समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान दें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें देश की प्रगति का आधार होती हैं। अभियन्तागण, निर्माण संरचनाओं में अभिनव खोज कर देश व प्रदेश के लिये नयी मिसाल कायम करें।

 

कहा कि भारत की तकनीक को दुनिया भर में ले जाने का प्रयास करें। कम लागत में बेहतरीन परिणाम देने का उपाय करें। उन्होने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियन्ताओं को सम्मानित किया जायेगा।

 

श्री मौर्य ने कहा कि उन्हे बड़ी प्रसन्नता है कि नियुक्ति पाने वाले सभी अभियन्ता उत्तर प्रदेश के लगभग आधे से अधिक जनपदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभियन्ताओं में हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा उत्तराखण्ड आदि प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग हैं। उन्होने नवनियुक्त अभियन्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री के ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के संदेश को अपनाकर, अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करें। भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर उन्होने देशवासियों व वायु सैनिकों को बधाई दी और कहा कि वायु सेना पर देश को गर्व है। मुंशी प्रेमचन्द और लोक नायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्होने, उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

आप सभी नवचयनित उम्मीदवारों से उत्तर प्रदेश सरकार अपेक्षा करती है कि आप सभी अपने सेवाकाल में देश सहित प्रदेश व समाज की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करेंगे।#UPPWDGetsNewJuniorEngineers pic.twitter.com/s0gmWmdEGz

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 8, 2021

श्री मौर्य ने कहा कि भारत रत्न विश्वेश्वरैया देश के अभियन्तओं के आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं, जिनके ज्ञान और प्रतिभा से आज भी अभियन्ता जगत में सीख ली जा रही है। उन्होने कहा कि नये अभियन्ताओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर मिला है, एक अच्छे संकल्प को लेकर अपनी सेवाओं की शुरूआत करें और कुछ नया करके दिखाएं।

 

इस अवसर पर उन्होने रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों- ‘‘कोई चलता पदचिन्हों पर, कोई पद चिन्ह बनाता है, बस वही सूरमा वीर पुरूष दुनिया में पूजा जाता है।’’ का उधारण देते हुये कहा कि इंजीनियर्स ऐसे पदचिन्ह बनायें कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण की ख्याति देश में ही नहीं दुनिया में फैले।

उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग में संचालित की जा रही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरवपथ, जय हिन्द वीर पथ, मेजर ध्यानचन्द विजय पथ जैसी अभिनव योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि जिसप्रकार से मा0 प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत को पूरे देश ने अपनाया है, लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता कुछ ऐसा नया कर दिखाएं, जो देश और दुनिया में सकारात्मक चर्चा का विषय बने।

श्री मौर्य ने कहा कि सभी गांवों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है और हमारी कोशिश है जहां 50 परिवारों की भी आबादी हो, वह भी सम्पर्क मार्गों से जुड़े। लोक निर्माण विभाग की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये उन्होने कहा नयी तकनीक व रिसाईकिलिंग को अपनाकर लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी धनराशि की बचत करते हुये अच्छी व गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा ने कहा कि अभियन्ता अपने क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य करें और फील्ड में प्रैक्टिकल मोड में काम करते हुये चुनौतियों को स्वीकार करें और सफलतापूर्वक कार्य करते हुये राष्ट्र व समाज को नयी उचाईंयों पर ले जांय। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों व अभ्यागतों के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्य अभियन्ता जितेन्द्र कुमार बांगा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर प्रमुख अभियन्ता मनोज गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, राजकीय निर्माण निगम के प्रबन्ध निदेशक एस.पी सिंघल, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक योगेश पवार, मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र) राजेन्द्र कुमार हरदहा, विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अभियन्ता व अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: appoitment letterDeputy Chief Minister Keshav MauryaLucknow News
Previous Post

हिस्ट्रीशीटर नहीं बन सकता देश का गृह राज्यमंत्री : राकेश टिकैत

Next Post

आदित्य रोमांटिक लंच डेट पर इमली से कहेगा अपने दिल की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post

आदित्य रोमांटिक लंच डेट पर इमली से कहेगा अपने दिल की बात

यह भी पढ़ें

Baba Siddhanath Temple

बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, आठ की मौत; 30 की हालत गंभीर

12/08/2024
CM Vishnu Dev Sai

भाजपा के लिए देश पहले, जनता को परिवार मानकर काम करती है पार्टी: विष्णुदेव साय

06/09/2024

यूनीसेफ की चेतावनी : कोराना के कारण दुनिया में 67 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषण का शिकार

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version