• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

Writer D by Writer D
06/06/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Definitely use this fruit in summer, it strengthens immunity

Definitely use this fruit in summer, it strengthens immunity

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसे ही गर्मियों (summer) का मौसम आता है, वैसे ही दिमाग में रसीले और स्वादिष्ट फलों की तस्वीर उभरने लगती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है खरबूजा। गर्मियों में इस फल का सेवन करना लोग खूब पसंद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह पानी से भरपूर फलों में से एक है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार के विटामिन और खनिज लवणों से भरपूर होता है और सबसे जरूरी बात कि भारत में यह आसानी से मिल जाने वाला फल है। आइए जानते हैं खरबूजे के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…

शरीर में पानी की नहीं होने देता कमी 

विशेषज्ञ कहते हैं कि खरबूजे में 95 फीसदी पानी होता है, इसलिए यह गर्मियों के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, लेकिन खरबूजा इसकी कमी पूरी कर सकता है। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजा विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसका सेवन बैक्टीरियल संक्रमण के खतरे को भी दूर करता है।

कब्ज को करता है दूर

खरबूजे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने वाली आंतों के कार्यों को नियंत्रित करता है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

कैंसर से बचाव में है सहायक 

मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजे में कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने वाले गुण पाए जाते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़कर उन्हें खत्म कर सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये मुक्त हानिकारक होते हैं, ये शरीर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और कैंसर के विकास का कारण बनते हैं।

 

Tags: Healthhealth tipskhana khazanastrengthens immunitysummer
Previous Post

भीषण गर्मी में ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं वॉटरमेलन पिज्जा

Next Post

झुलसाती गर्मी में ठंडक पहुंचाएगी फ्रूट आइसक्रीम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

22/05/2026
oily skin
फैशन/शैली

स्किन रहेगी ऑयल-फ्री, फॉलो करें ये आसान टिप्स

22/05/2026
Beetroot Lassi
खाना-खजाना

प्रचंड गर्मी से बचाएगी ये स्पेशल ड्रिंक, सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी

22/05/2026
फैशन/शैली

इस छोटी सी चीज खाने के होते है ये फायदे

22/05/2026
खूबसूरत पैर
फैशन/शैली

खूबसूरत पैरों के लिए करें ये आसान उपाय

21/05/2026
Next Post
fruit ice cream

झुलसाती गर्मी में ठंडक पहुंचाएगी फ्रूट आइसक्रीम

यह भी पढ़ें

शिवपाल पर चढ़ा भगवा रंग, इस ट्वीट ने फिर दी सियासी अटकलों को हवा

04/04/2022
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से एक व्यक्ति बीमार, कंपनी ने परीक्षण रोका

09/09/2020
fire in hotel parking

होटल पार्किंग में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले वाहन

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version