• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन ने नेपाली पीएम को रिश्वत जाल में फंसाया- विदेशों में अरबों के निवेश का खुलासा

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
नेपाली पीएम को रिश्वत जाल में फंसाया

नेपाली पीएम को रिश्वत जाल में फंसाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की संपत्ति में पिछले कुछ सालों के दौरान भारी वृद्धि हुई है। विदेशों में भी उनके खातों का पता चला है। इस भ्रष्टाचार में चीनी राजदूत उनके बड़े मददगार हैं। यह चीन की कोई नई चाल नहीं है। वह नेपाल जैसे कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में घुसने के लिये वहां के भ्रष्ट नेताओं का इस्तेमाल करता रहा है। यह बात ग्लोबल वॉच एनालिसिस की ताजा रिपोर्ट में कही गई है।

रिपोर्ट के लेखक रोलांड जैकार्ड के मुताबिक इसके पीछे चीन के दो उद्देश्य हैं। पहला, उस देश में चीनी कंपनियों के व्यावसायिक हितों को आगे बढ़ाना। दूसरा, उस देश की नीतियों को प्रभावित करना ताकि चीन का दीर्घकालिक प्रभाव कायम रहे।

Nepal: The sulfurous Chinese connections of Prime Minister KP Sharma Oli. https://t.co/03EWGGYn01

— Global Watch Analysis (@GWAnalysis) July 14, 2020

रिपोर्ट के अनुसार- ओली का जेनेवा स्थित मिराबॉड बैंक में भी खाता है। इस बैंक में ओली ने लांग टर्म डिपॉजिट और शेयर्स के तौर पर 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) निवेश कर रखा है। इससे ओली और उनकी पत्नी राधिका शाक्य को सालाना करीब 3.5 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है। हालांकि बैंक ने अपने यहां ओली के नाम से कोई खाता नहीं होने की बात कही है। रिपोर्ट में चीन की मदद से ओली के भ्रष्ट कारनामों के कई उदाहरण भी गिनाये गये हैं।

China gave USD 5.5 million to Nepal PM Oli as bribe

Global Watch Analysis Report #Nepal #China https://t.co/od2DcGtjtI

— Kreately.in (@KreatelyMedia) July 14, 2020

2015-16 में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ओली ने चीन के तत्कालीन राजदूत वु चुन्ताई की मदद से कंबोडिया के टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में निवेश किया था। ओली के करीबी नेपाली कारोबारी अंग शेरिंग शेरपा ने यह सौदा कराया था। इसमें कंबोडिया के प्रधानमंत्री हू सेन और चीनी राजनयिक बो जियांगओ ने भी मदद की थी। ओली अपने दूसरे कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार के ऐसे ही आरोपों से घिरे हुये हैं। उन्होंने नियमों को दरकिनार कर चीनी परियोजनाओं को मंजूरी दी।

दिसबंर 2018 में एक ‘डिजिटल एक्शन रूम’ के निर्माण का ठेका बिना किसी निविदा के चीनी कंपनी हुआवे को दे दिया गया। जबकि, सरकारी कंपनी नेपाल टेली कम्युनिकेशन इस काम को बखूबी कर सकती थी। जब हल्ला मचा और इसकी जांच कराई गई तो पता चला – ओली के राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमल के बेटे ने यह सौदा कराने में अहम भूमिका निभाई थी ताकि उसे वित्तीय लाभ मिल सके।

एक अन्य उदाहरण मई 2019 का है, जब नियमों को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से चीनी कंपनियों को करोड़ों के ठेके दे दिये गये। ओली की इन्हीं करतूतों के चलते गत जून में छात्र सड़कों पर उतर आये थे। वे कोरोना वायरस से निपटने के तौर-तरीकों से गुस्से में थे। छात्रों का आरोप था कि चीन से जो पीपीई किट, टेस्ट किट आदि खरीदे गये, वे घटिया ही नहीं, महंगे भी हैं। इस मामले में नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के अलावा ओली के कई करीबी सलाहकारों के खिलाफ रिश्वतखोरी की जांच चल रही है। भ्रष्टाचार के ऐसे आरोपों से नेपाल में ओली और उनके चीनी सहयोगियों के लिये विकट स्थिति पैदा होती जा रही है।

Tags: नेपाली पीएम को रिश्वत जाल में फंसाया
Previous Post

टोक्यो ओलम्पिक की नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया आईओसी ने की जारी

Next Post

युवती के अपहरण मामले में आरोपी की गोली मारकर हत्या

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Next Post

युवती के अपहरण मामले में आरोपी की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Kartarpur Corridor

आज से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन

17/11/2021
Siddharth Nath Singh

कांग्रेस को लोकतंत्र की बात नहीं करनी चाहिए : सिद्धार्थनाथ

26/12/2020
rajasthan high court verdict

राजस्थान: 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर होगा फैसला

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version