• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व MLC समेत चार नेताओं सपा से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की गहमागहमी चल रही है। विधानपरिषद चुनाव में पार्टी का विरोध करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (SP) ने गाजीपुर के पूर्व विधान परिषद सदस्य कैलाश सिंह समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित (expelled) कर दिया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इन नेताओं को निष्कासित किए जाने के संबंध में पत्र जारी किया है।

यूपी सपा के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। जिन नेताओं को सपा से निष्कासित किया गया है उनमें गाजीपुर के पूर्व एमएलसी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के औड़िहार निवासी कैलाश सिंह के साथ ही गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव भी शामिल हैं।

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रमेश यादव और उपेंद्र यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सभी नेताओं पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सपा का विरोध करने का आरोप है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर एक्शन ले लिया है।

मुलायम-अखिलेश पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में सपा के दो नेता 6 साल के लिए निष्कासित

गौरतलब है कि पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने तीन दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कैलाश सिंह ने एमएलसी चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार चंचल सिंह के समर्थन की भी बात कही थी। पार्टी छोड़ने का ऐलान करने से पहले कैलाश सिंह ने बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर अपना दमखम भी दिखाया था।

बता दें कि एमएलसी चुनाव में गाजीपुर सीट से सपा ने पंडित भोलानाथ शुक्ल को उम्मीदवार बनाया था। भोलानाथ शुक्ल ने बीजेपी के चंचल का समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। अपने अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद सपा ने निर्दल उम्मीदवार मदन यादव के समर्थन का ऐलान किया था।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newspolitical newsSamajwadi partyUP Politics
Previous Post

CM योगी से विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

IPL 2022: सैमसन का गरजा बल्ला, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 210 का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस

08/09/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक सेन्सिटाइजेशन वीडियो देखकर हुए ऑनबोर्ड

08/09/2026
CM Yogi bowed his head in the court of Ram Lalla.
अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी बड़ी सौगात : आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अब मिलेंगे 12 हजार मानदेय प्रति माह

08/09/2026
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
Next Post

IPL 2022: सैमसन का गरजा बल्ला, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 210 का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Ramlala

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

04/04/2022
National Space Day

हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘National Space Day’, अधिसूचना जारी

14/10/2023
Raid

सरकारी शिक्षक के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version