• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बोले- ई-लर्निंग में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं पर रहे विशेष ध्यान

Desk by Desk
25/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
राज्यपाल मुर्मू

राज्यपाल मुर्मू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची| राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि कोरोना काल में देश कठिन चुनौती का सामना कर रहा है। इस महामारी के कारण आज शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। ई-लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा देना सुखद पहलू है। विडंबना यह भी है कि झारखंड में यह उतना सार्थक नहीं हो पाया। हमारे बहुत से विद्यार्थी पिछड़े व सुदूरवर्ती इलाके में रहते हैं, जहां वे इन सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं। इसलिए सुदरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर रही थीं।

टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर निकली बंपर भर्ती

शिक्षक-विद्यार्थी का अनुपात चिंताजनकः

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति की ओर ध्यान देना जरूरी है। इसका जल्द निष्पादन करें।  झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा त्रुटि सुधार के लिए भेजे गए मामले को एक माह के अंदर निष्पादित करें और  प्रोन्नति के मामले को आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वविद्यालयों में रिक्तियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने कहा कि हमारे यहां शिक्षक और विद्यार्थी का अनुपात चिंताजनक है। आज शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग होती है। इन कारणों से हमारे विश्वविद्यालय रैंकिंग में पीछे रह जाते हैं।

मानदेय का करें भुगतानः

राज्यपाल ने कहा कि घंटी आधारित शिक्षकों के मानदेय में भुगतान संबंधी समस्यायें सुनने में आ रही हैं। इस कोरोना संक्रमण के दौर में उन्हें एक निश्चित मानदेय का भुगतान किया जाए। जो सभी विश्वविद्यालयों के लिए एकरूप हो। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं की भी समीक्षा की। राज्यपाल ने कहा कि सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को पेंशन समय पर मिलना चाहिए। लंबित सेवानिवृत्त लाभ के मामले का शीघ्र निबटाएं। उन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर व सत्र नियमितीकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में कैसे हर विद्यार्थी तक हम तकनीक के जरिये अपनी पहुंच को सुगम बना सकते हैं, इस ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से कहा कि चांसलर पोर्टल में आ रही परेशानियों को एनआईसी के साथ समन्वय कर दूर करें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को महालेखाकार कार्यालय से शीघ्र अपने यहां वित्तीय अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया।

शिक्षा मंत्रालय ने दिया ‘स्टे इन इंडिया, स्टडी इन इंडिया’ का नारा

विश्वविद्यालयों के कुलपति हुए शामिल

राज्यपाल की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक के अलावा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और एनआईसी के झारखंड प्रभारी शामिल हुए।

Tags: ELearningfocus on tribal studentsGovernor MurmuJharkhandJharkhand newsNIConline classesआदिवासी छात्रों पर ध्यानई-लर्निंगएनआईसीऑनलाइन क्लासेसझारखंडराज्यपाल मुर्मू
Previous Post

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय नए सत्र से गर्भ संस्कार सहित 31 नए कोर्स किए जाएंगे शुरू

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय नए सत्र से गर्भ संस्कार सहित 31 नए कोर्स किए जाएंगे शुरू

यह भी पढ़ें

suicide

जौनपुर : ढाबे में फंदे से लटकती युवक की लाश मिली, कई महीनों से था लापता

08/11/2020
Brijesh Srivastava

मुश्किल में फंसे एसपी कौशांबी, नौकरानी ने लगाया ये गंभीर आरोप

20/06/2023
Wholesale Inflation

लगातार तीसरे महीने चढ़ी थोक महंगाई, जनवरी में 1.81% पर पहुंची दर

16/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version