• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में मिला नाबालिग का अर्धनग्न शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी  थाना व कस्बा गुरसराय में एक मकान में एक नाबालिग बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पिता ने मामले में अपनी बेटी की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर गुरुवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड के साथ पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

अमित शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला मूल निवासी मऊरानीपुर, हाल पता कटरा मुहल्ला ने थाना गुरसराय पुलिस को तहरीर देते हुए बताया गया कि वह पिछले 10 वर्षों से गुरसरांय में किराए के मकान में रह रहा है। बीते रोज वह करीब साढ़े 06 बजे आवश्यक कार्य से मऊरानीपुर गया था।

जब वह शाम को घर वापस पहुंचा तो उसके मकान के दरवाजे खुले पड़े थे, और उसकी 12 वर्षीय बेटी पलंग के किनारे अर्धनग्न अवस्था में अचेत पड़ी थी। उसे लेकर वह अपने मकान मालिक व उसके नौकर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। वहां उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार की सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना व एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं फॉरेन्सिक टीम एवं डॉग स्क्वाॅयड के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर बारीकी के साथ साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस कप्तान ने बताया कि मृतका के पिता से वार्ता की तो बताया गया कि मकान में ऊपर सीढ़ी से जाने वाले रास्ते पर लगा शटर जिस अवस्था में था मेरे वापस आने के बाद शटर उसी अवस्था में पाया गया।

मृतका के शव का निरीक्षण कराया गया तो कोई चोट प्रतीत नहीं हो रही है। शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

गंडक  में डूबी यात्रियों से भरी नाव, 5 लोग बचाए गए, 20 लापता

Next Post

आईएसआईएस ने ली काबुल सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sex Racket
Main Slider

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
Daroga
उत्तर प्रदेश

दरोगा की दबंगई! दुर्गा पंडाल के समिति अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, दी गालियां

20/09/2025
PM Modi
Main Slider

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो है…, भावनगर में बोले पीएम मोदी

20/09/2025
BJP-JDU
Main Slider

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

20/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी ना हो परेशानी: ऊर्जा मंत्री

20/09/2025
Next Post
kabul blast

आईएसआईएस ने ली काबुल सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

वर्ग-विशेष के जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला : राहुल

29/09/2020
SUV falls from Polytechnic flyover

तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, तीन की मौत

19/02/2023
आज का इतिहास

Today’s History : आज ही के दिन मशहूर शहनाई वादक उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का निधन हुआ था

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version