• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, कोरोना पीड़ित विधायक-डॉक्टर तक तो नहीं मिल रहे बेड : अखिलेश

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) शासन में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गयी है, कोरोना पीडि़त होने पर चिकित्सकों और विधायकों तक को अस्पतालों में बेड नही मिले रहे है।

श्री यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईदुज्जुहा की बधाई दी। ईदगाह के तैयब हाल में उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौलानाओं तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने उनका इस्तकबाल किया।

हैदराबाद में हो रही तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर जाने से लोगो को आवाजही में हो रही समस्या  

उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क लगाकर और आपस में दूरी बनाकर हमें अपनी सुरक्षा करनी होगी। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना संकट में प्रशंसनीय कार्य किया है जबकि उनके स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती कम नहीं हैं। डाॅक्टरों, विधायकों को कोरोना पीड़ित होने पर भी बेड नहीं मिल रहा है। क्या यही भाजपा सरकार की कोरोना से निपटने की तैयारी है।

श्री यादव ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। आपसी सद्भाव बिगड़ा है। विकास कार्य रूक गए हैं। प्रदेश में लाॅकडाउन के दौरान श्रमिकों का विस्थापन बड़े पैमाने पर हुआ है। लोगों की रोजी-रोटी छूटी है। बेकारी बढ़ी है। अर्थव्यवस्था नीचे चली गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हुई हैं। समाजवादी सरकार द्वारा लखनऊ में निर्मित कैंसर इंस्टीट्यूट को अभी शुरू नहीं किया गया।

रिया को लेकर अंकिता बोली- अगर पता था कि सुशांत बीमार है, तो फिर उसे अकेले क्यों छोड़ा

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में समाजवादी सरकार में 500 बेड का अस्पताल बना था। वह भी भाजपा सरकार चालू नहीं कर सकी। गोरखपुर में ही एम्स अस्पताल के लिए समाजवादी सरकार ने कीमती जमीन दी थी, उसके निर्माण में भी भाजपा सरकार की लापरवाही सामने आ चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में मरीजों के लिए 108 एम्बूलेंस तथा महिला प्रसूताओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवाएं भी भाजपा राज में बर्बाद होकर रह गई हैं। प्रदेश में गम्भीर रोगों दिल, लीवर, कैंसर, किडनी के इलाज की समाजवादी सरकार में मुफ्त व्यवस्था की गई थी। एक रूपए के पर्चे पर सभी जांचे निःशुल्क थीं। समाजवादी सरकार ने जो जनहित की योजनाएं लागू की थी उन्हें बर्बाद कर दिया गया है।

श्री यादव ने कहा कि फिरंगीमहल लखनऊ का वह ऐतिहासिक स्थल है जहां 1921 एवं 1926 ई. में महात्मा गांधी जी आकर ठहरे थे। अब्दुल मजीद फिरंगीमहली और मौलाना अब्दुल बारी फिरंगी महली दो शख्सियतें थीं जिन्होंने गांधी जी की मेहमान नवाजी की। स्थानीय ईदगाह 300 वर्ष से वजूद में है।

बदायूं जिला कारागार में नौ बंदी और एक जेल कर्मी कोरोना पॉजिटिव

इस मौके पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली सहित मौलाना नईउर रहमान, एजाज अहमद, रशीद मिनाई, तारिक खान, मो0 यामीन खान, शराफत, सूफियान मौलाना, नईम अहमद, अदनान खान, सऊद रईस, सैफसलमान तथा रिजवान मौजूद थे।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh attacks Uttar Pradesh governmentAkhilesh attacks Yogi governmenthealthcare in UPअखिलेश का उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलाअखिलेश का योगी सरकार पर हमलायूपी में स्वास्थ्य सेवा बेहाल
Previous Post

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव होकर काम करना जरूरी है : योगी

Next Post

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
Next Post
राम मंदिर भूमि पूजन

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

यह भी पढ़ें

Laxman Singh

‘आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला’…, कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान

26/04/2025

बैचलर पार्टी में आलिया का जलवा, ब्लैक बैकलेस ड्रेस में बिखेरा जलवा

19/12/2021
cm yogi-mahant narendra giri

CM योगी ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version