• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस पर प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ सूची हुई छोटी

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव से राष्ट्रपति भवन का कार्यक्रम भी अछूता नहीं रहा है। कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी और अधिक लोगों के इकट्ठा न होने वाले प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को राष्ट्रपति की ओर से ‘एट होम रिसेप्शन’ में कई कटौतियां की गई हैं।

सामान्य स्थिति में इस तरह के कार्यक्रमों में मेहमानों की सूची काफी लंबी होती है। अमूमन इस तरह के कार्यक्रम में 1200-1300 मेहमान शिरकत फरमाते हैं, लेकिन कोरोना को देखते हुए इस बार ‘एट होम रिसेप्शन’ में 100 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो पाएंगे।

तुर्की के ड्रोन हमले में देश के 2 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों समेत कई की मौत

इस कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मेहमानों से मुलाकात करते थे। इसके लिए मेहमान एक कतार में लगे रहते थे, लेकिन इस बार सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मेहमानों की सूची में कटौती की गई है। इसलिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मेहमान एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर खड़े होंगे। इसके अलावा, दोनों गणमान्य व्यक्तियों के लिए खास व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन कन्वेंशन सेंटर (आरबीसीसी) में किया जाएगा। इस दौरान प्रवेश और निकास के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मेहमानों के आगमन के दौरान उनके लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मुख्य जगहों पर भी इसे रखा जाएगा, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

वहीं, इस बार कैबिनेट या मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों की न्योता नहीं भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल चार मंत्रियों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। इन मेहमानों की सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह के नाम हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अमित शाह के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। बता दें कि, कोरोना संक्रमित होने के बाद से शाह का इलाज चल रहा है।

चीन से बातचीत से हल निकलने में लग सकता है वक्त, सेना किसी भी हालात के लिए तैयार

इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले विदेशी दूतों की संख्या में भी बड़ी कटौती की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में 170 दूतावास/उच्च आयोग और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी है। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इनमें से कुछ ही दूतों को निमंत्रण भेजा जाएगा। बताया गया है कि इस बार निमंत्रण कार्ड जी-8, ब्रिक्स, यूरोपीय संघ जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक ब्लॉकों के आधार पर होने जा रहा है। इस श्रेणी में 15 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा।

Tags: august 15 this yearCoronaviruscoronavirus cases in indiacoronavirus impact on independence daycoronavirus newscoronavirus stagescoronavirus symptomscoronavirus tipscoronavirus update worldwideCoronavirus Updateshome reception independence dayPresidentRam Nath Kovindrashtrapati bhavan guest list shortenedstages of coronavirusराष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द
Previous Post

ISRO जासूसी कांड : जिस वैज्ञानिक को कहा था देश का गद्दार, उन्हें मिला 1.30 करोड़ मुआवजा

Next Post

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Teacher's jugaad formula being viral

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
Avocado

फेस पर इसके इस्तेमाल से आएगा निखार, ग्लो में खो जाएंगे सब

26/05/2026
कंगना और महेश भट्ट की तस्वीर वायरल Kangana and Mahesh Bhatt

कंगना और महेश भट्ट की तस्वीर वायरल कर कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने मचाई सनसनी

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version