• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घरेलू हेयर रिमूवल स्क्रब से हटाएं अनचाहे बाल

Writer D by Writer D
08/09/2026
in फैशन/शैली
0
Unwanted Hair

Unwanted Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फेस और त्वचा पर अनचाहे बाल (Unwanter Hair) होना पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करता हैं जिसके चलते महिलाएं पार्लर जाकर अनचाहे बालों को हटाने का ट्रीटमेंट करवाती हैं जो कि खर्चीला साबित होता हैं। त्वचा से अनचाहे बाल हटाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। महिलाएं इन्हें हटाने के लिए वैक्सिंग या थ्रेडिंग करवाती हैं जो कई बार दर्दनाक साबित होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू हेयर रिमूवल स्क्रब (Hair Removal Scrub) लेकर आए हैं जो इस दर्द से राहत दिलाने के साथ ही पार्लर के महंगे खर्च से भी बचा सकते है।

तो आइये जानते हैं उन हेयर रिमूवल स्क्रब (Hair Removal Scrub) के बारे में जिनसे आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकेंगी।

शहद, चीनी और नींबू के रस का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

यह भी फेशियल बाल उतारने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए आपको तीन चम्मच शहद, दो चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों चीजों को एक साथ मिक्स कर लें। अपने चेहरे पर इसकी एक हल्की हल्की परत अप्लाई करें। इसके बाद एक लेयर और लगा लें ताकि यह थोड़ा सा गाढ़ा हो सके। इसके बाद इसे आराम से 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। अपने चेहरे को हाथों से एक्सफोलिएट करें और थोड़ा थोड़ा गीला करके बाल उतरने की कोशिश करें। फिर चेहरा ठंडे पानी से धोएं।

बेसन और टूथपेस्ट का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच सफेद टूथपेस्ट को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें 4 से 5 चम्मच दूध डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को थोड़ा पतला करने के लिए आप अतिरिक्त दूध भी मिला सकते हैं। टूथपेस्ट से बनी इस होममेड हेयर रिमूवल क्रीम को उस जगह पर लगाएं, जहां से आपको अनचाहे बाल हटाने हैं। जब त्वचा पर लगा यह पेस्ट सूख जाए, तो कॉटन से बने पैड या बॉल की मदद से बालों की विपरीत दिशा में इसे रब करें। जब पूरी तरह त्वचा से बाल हट जाएं, तो नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर लगा लें।

जौ और नींबू के रस का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

यह स्क्रब मुंह के अनचाहे बालों को हटाने में काफी मददगार माना जाता है। इसके प्रयोग से दोबारा बालों की ग्रोथ काफी जल्दी नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आपको तीन चम्मच जौ पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच दूध की आवश्यकता होगी। एक कटोरे में सभी इंग्रेडिएंट्स को एक दूसरे के अंदर मिक्स कर लें। फिर अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सूखने दें। अब अपने हाथों को थोड़ा थोड़ा गीला करें और उससे स्क्रब उतारने की कोशिश करें। साथ में ही बाल भी उतरना शुरू हो जायेंगे।

मसूर की दाल और आलू का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

आलू और दाल की मदद से शरीर व चेहरे के अनचाहे बाल हटाए जा सकते हैं। इसके लिए रात में दो चम्मच मसूर की दाल को भिगोकर रख दें और सुबह इसे आलू के साथ ग्राइंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालें और त्वचा पर एक सार लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद हल्के हाथों से रब करते हुए इस पेस्ट को हटा लें।

हल्दी, दूध और चने के पाउडर का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

इसके लिए एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच काबुली चने का पाउडर और थोड़ा सा गर्म दूध ले लें। काबूली चने के पाउडर को हल्दी में मिला कर दूध एड करती जाएं और एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद उतार लें।

फिटकरी और गुलाबजल का स्क्रब (Hair Removal Scrub)

साधारण सी दिखने वाली फिटकरी एक बेहतरीन हेयर रिमूवल रेमेडी है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर और एक चम्मच गुलाबजल को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बाल वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो हल्के हाथों से रब करते हुए पेस्ट हटा लें। दो बार में ही आपको रिजल्ट दिख जाएगा।

Tags: beautyBeauty tipshair removal scrubhair removal scrub in hindihome made hair removal scrubscrub
Previous Post

होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

Next Post

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Prickly Heat

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

यह भी पढ़ें

property seized

अंतरराज्यीय वांछित गैंगस्टर भूरा की 67.50 लाख की संपत्ति की पुलिस ने की कुर्क

01/08/2021
hair

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
hrithik roshan

ऋतिक रोशन के संग हॉस्पिटल के दरवाजे पर लड़के ने की बदतमीजी, एक्टर ने लगाई क्लास

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version