• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए ईमानदारी से कार्य किया जाय : एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को कहा कि भीषण गर्मी के कारण विद्युत मांग में अप्रत्याशित उछाल के बावजूद बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये संकल्पित है।

श्री शर्मा ने कहा कि पिछले चार सालों में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग सर्वाधिक बढ़ी है, जिसके कारण विभाग के सामने चुनौतियां हैं। फिर भी हमारी सरकार सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए संकल्पित है। विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं इसके सुचारू संचालन के लिए मोबाइल टीम बनाकर नियमित रूप से अलर्ट होकर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि कॉल सेंटर 1912 को और व्यवस्थित ढंग से संचालित कर इसमें आ रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सहयोग के साथ त्वरित समाधान किया जायेगा। उन्होंने शत-प्रतिशत बिलिंग के साथ सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने तथा बड़े बकायेदारों से बिजली बिल वसूलने के लिए कठोर कार्यवाही करने से भी न हिचकने को कहा। उन्होंने बड़े शहरों खासकर लखनऊवासियों को बिजली तारों के मकड़जाल/जंजाल की व्यवस्था से शीघ्र मुक्त करने के भी निर्देश दिये हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

श्री शर्मा ने विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए बकायेदार उपभोक्ताओं सेे अपना बिजली बिल समय से जमा करने की अपील भी की। मध्यांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काम की विद्युत व्यवस्था एवं आपूर्ति, बिलिंग, ट्रिपिंग, फाल्ट, राजस्व वसूली एवं मॉनीटरिंग की सम्बंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक में श्री शर्मा ने उपभोक्ताओं एवं जन-प्रतिनिधियों से भी विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए उनके सुझाव जानें।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान हो, इसके लिए ईमानदारी से कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रबंधकीय व्यवस्था की कमी से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसके लिए सम्बंधित डिस्काम के एमडी अनिल ढिंगरा एवं अमित किशोर के साथ सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता तक के अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति में सुधार करने तथा इसके लिए जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लेने एवं उनके सुझाव पर अमल करने के भी आवश्यक निर्देश दिये।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

सभी मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक करें अपनी संपत्ति : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
cm yogi

सभी मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक करें अपनी संपत्ति : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

mehul choksi

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगी रोक

28/05/2021
Several rounds of firing on the army camp

आतंकियों ने की सेना के कैंप पर कई राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

25/01/2025
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

महिला को निर्वस्त्र कर दी थर्ड डिग्री, SHO व महिला दारोगा समेत तीन सस्पेंड

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version