• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: डु प्लेसिस की विस्फोटक पारी से RCB ने बनाया 205 का विशाल स्कोर

Writer D by Writer D
27/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (88) के विस्फोटक अर्धशतक और पूर्व कप्तान विराट कोहली (नाबाद 41) तथा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (नाबाद 32) की तूफानी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने यहां रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले 2022 आईपीएल मैच में 20 ओवर में दो विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर बना लिया।

बेंगलुरु ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी धीमी, लेकिन अच्छी शुरुआत की। टीम ने पहले पावरप्ले में कोई विकेट नहीं खोया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और युवा बल्लेबाज अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई, जिसने विशाल स्कोर सुनिश्चित किया।

IPL 2022: पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जीता मैच

डु प्लेसिस ने क्रीज पर पैर जमाने के बाद ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्हाेंने तीन चौकों और सात छक्कों के दम पर 57 गेंदों पर 88 रन की तूफानी पारी खेली। 168 के स्कोर पर उनके आउट हाेने के बाद कोहली और कार्तिक ने आतिशी तरीके से खेलना जारी रखा। बल्लेबाजों ने कितनी खतरनाक बल्लेबाजी की, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेंगलुरु ने आखिरी 10 ओवरों में लगभग 14 के रन रेट के साथ 135 रन बनाए। 13वें और 14वें ओवर में क्रमश: 23 और 21 रन आए।

IPL 2022: ईशान के विस्फोटक अर्धशतक से मुंबई का मजबूत स्कोर

कोहली ने एक चौके और दो छक्के की मदद से 29 गेंदों पर नाबाद 41, जबकि कार्तिक ने तीन चौकों और तीन छक्कों के सहारे 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। पंजाब की तरफ से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह और राहुल चहर थोड़े किफायती रहे, जिन्हें एक-एक विकेट भी मिला।

 

Tags: cricket newsipl 2022IPL 2022 newsipl 2022 updates
Previous Post

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला यूपी में दूसरा स्थान

Next Post

भाजपा को मिल रहा है मुस्लिम समाज का प्यार : दानिश आजाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Next Post

भाजपा को मिल रहा है मुस्लिम समाज का प्यार : दानिश आजाद

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले है: राहुल गांधी

19/12/2022

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के वास्ते स्मार्टफोन खरीदने के लिए बेची गाय

24/07/2020
dowry

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो दूल्हे ने तोड़ी शादी, पलके बिछाए बेटी करती रही इंतजार

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version