• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाबों पर हो रही है मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई, जानिए क्यों है इतनी घातक

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
methyl alcohal

methyl alcohal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ढाबों में इथाइल अल्कोहल के धोखे मिथाइल केमिकल सप्लाई की जा रही है। बता दें कि मिथाइल केमिकल मौत का ही एक पर्याय है। असल में शराब में इथाइल अल्कोहल के मिश्रण से ही उसमें नशा होता है। लेकिन मिथाइल केमिकल से बनी शराब बनाने में कम लागत आने के कारण ढाबों पर उसका चलन बढ़ रहा है। हरियाणा, पंजाब और असम को आने और जाने वाले टैंकर चालक ढाबों पर इथाइल अल्कोहल की जगह मिथाइल केमिकल की बिक्री करते हैं। यहां से सस्ते में यह केमिकल खरीदकर शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग तीब्र नशे के लिए शराब में इसका मिश्रण करके तैयार करते हैं। जिसके कारण लोगों की जान जा रही है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें इस पर लगाम लगाने के लिए ढाबों और शराब की दुकानों पर दबिश दे रही हैं। बीते दिनों लखनऊ, प्रयागराज और फिरोजाबाद में इसी के कारण घटनाएं हुई हैं।

अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने एक नई पहल पर की बातचीत ।

रंग-रूप और गंध में होता है एक सा

विशेषज्ञों के अनुसार शराब में इथाइल अल्कोहल का मिश्रण होता है। जिसके कारण शराब में नशा होता है। वहीं, मिथाइल केमिकल का प्रयोग सूबे में स्थित पेंट, टॉयलेट क्लीनर, थिनर और अन्य केमिकल इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट बनाने में प्रयोग किया जाता है। मिथाइल की डिस्टलरी (बनाने की फैक्ट्री) हरियाणा, पंजाब और असोम हैं। उत्तर प्रदेश में एक भी नहीं है। मिथाइल और इथाइल दोनों रंग रूप और गंध में एक जैसे होते हैं। इनके टैंकर चालक जब ढाबों पर रुकते हैं तो वह चंद रुपयों के लालच में इथाइल बताकर इसकी बिक्री करके चले जाते हैं। इसके बाद ढाबों से अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग इसकी खरीदारी करके ले जाते हैं। शराब बनाते समय अथवा दुकानों से ली हुई शराब में इसका मिश्रण करते हैं।

इसके मिश्रण वाली शराब पीते ही चली जाती हैं आंखों की रोशनी और फिर होती है मौत

मिथाइल केमिकल के मिश्रण वाली शराब पीते ही लोगों की आंखों की सबसे पहले रोशनी चली जाती है। इसके बाद उनके फेफड़े, हार्ट और लीवर पर इसका सीधा असर पड़ता है। जिससे उनकी मौत हो जाती है। यह केमिकल बहुत ही खतनाक है।

अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने एक नई पहल पर की बातचीत ।

त्योहारों और चुनाव के समय अक्सर होती हैं जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत

त्योहारों और चुनाव के समय देशी और विदेशी मदिरा की खपत बढ़ जाती है। शराब की खपत पूरी नहीं हो पाती। इस लिए गांवों के लोग दुकानों से पहले शराब पीते हैं अथवा भट्टी में कच्ची शराब बनाने का तेजी से काम शुरू करते हैं। दुकानों से ली हुई शराब की अन्य बोतलों में कटिंग करके उसमें मिथाइल केमिकल मिला देते हैं और घरों से शराब की बिक्री करते हैं। जो लोग इन अवैध कारोबार करने वालों से शराब पीते हैं वही लोग मौत का शिकार होते हैं।

Tags: Asom and PanjabHPJagranSpecialillicit liquor supplyLucknow Newslucknow-city-jagran-specialmethyl alcohol supply from DhabasNational newsNEWSPunjab and Assam are supplying Methyl alcoholstateup topUttar Pradesh news hindi newsअवैध शराब का कारोबारमिथाइल अल्‍कोहल की मिलावट
Previous Post

अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने एक नई पहल पर की बातचीत ।

Next Post

कांग्रेस पार्टी ने पवन कुमार बंसल को सौंपी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Desk

Desk

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Next Post
पवन कुमार बंसल कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष Pawan Kumar Bansal new treasurer of Congress

कांग्रेस पार्टी ने पवन कुमार बंसल को सौंपी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

Money

जीवन में चाहिए सच्चा प्यार, तो आज़माएं ये टिप्स

20/07/2025
Murder

चलती ट्रेन में युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

07/09/2025
Former Indian captain Dhoni's parents recovered from Corona

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के माता-पिता हुए कोरोना से रिकवर

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version