• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइकल वॉन बोले- बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी के बाद भी पाकिस्तान से सीरीज जीतेगा इंग्लैंड

Desk by Desk
13/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की है कि मेजबान टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बेन स्टोक्स के नहीं होने के बावजूद भी जीत हासिल करेगी।

स्टार ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड जा रहे हैं, जहां उनके पिता एक गंभीर बीमारी के बाद इलाज करवा रहे हैं। वह दूसरे और तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बेन स्टोक्स की जगह तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को पाकिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ स्टोक्स पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम में शामिल थे। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

प्राइवेट ट्रेन चलाने को रेलवे की कोशिश हुई तेज, 23 कंपनियों ने लिया हिस्सा

माइकल वॉन ने अपने ब्लॉग में लिखा,  ”वह उस ड्रेसिंग रूम में एक बड़ी, बड़ी भूमिका निभाते हैं। हालांकि बेन स्टोक्स बाहर हैं लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड बहुत मजबूत होगा। इंग्लैंड 3-0 से सीरीज जीतेगा, यह मेरी भविष्यवाणी है।”

क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार पारियों और साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने अजहर अली की कप्तानी वाली पाकिस्तान को करारी मात दी थी। मैच में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत होने के बाद भी इंग्लैंड की इस जोड़ी ने मेहमान टीम के चौथे दिन हरा दिया। वॉन ने कहा, ”अजहर अली टेस्ट मैचों के मामले में एक युवा कप्तान हैं, लेकिन टेस्ट मैचों के मामले में एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि पहली बार विदेशों में खेल जीतने का उनका मौका था।”

माइकल वॉन को लगता है कि इंग्लैंड गुरुवार (13 अगस्त) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आराम दे सकता है। उन्होंने कहा, ”अगर वह बैक-टू-बैक गेम खेलता है तो मुझे आश्चर्य होगा। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें आराम दिया जाएगा। शायद सैम कुरैन या मार्क वुड उनकी जगह लें।” उन्होंने कहा कि जैक क्राउले शायद बेन स्टोक्स की जगह आएंगे।”

वहीं, पाकिस्तान के सहायक कोच वकार यूनिस को उम्मीद है कि बेन स्टोक्स की गैरमौजूगी का पाकिस्तानी क्रिकेट टीम फायदा उठा सकेगी। हालांकि, वकार ने यह भी कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि स्टोक्स के बिना भी इंग्लैंड कमजोर होगा। उन्होंने कहा, ”अगर वह नहीं है तो यह क्रिकेट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है कि वह मैच विनर हैं। अगर वह टीम के साथ नहीं हैं तो इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर हो सकता है। ऐसे में हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।”

साइ : 19 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है राष्ट्रीय हॉकी शिविर

बता दें कि इंग्लैंड ने पिछली छह सीरीज में पहली बार शुरुआती टेस्ट जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ वह 10 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की ओर है जबकि इससे पहले वेस्टइंडीज को उसने हराया है। दूसरी ओर पाकिस्तान पहले टेस्ट में बढ़त बनाने के बावजूद हार गया। लेग स्पिनर शादाब खान की जगह इस मैच में बायें हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है।

Tags: Azhar AliBen Stokescricketcricket newsENG vs PAKEngland vs PakistanEngland vs Pakistan Second TestEngland vs Pakistan Test seriesjames andersonLatest CricketMark WoodMichael VaughanOlli RobinsonPak vs EngSam CurranWaqar YounisZak Crawleyअजहर अलीइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानओली रोबिनसनजेम्स एंडरसनजैक क्राउलेबेन स्टोक्समाइकल वॉनमार्क वुडवकार यूनिससैम कुरैन
Previous Post

ड्रैगन बोला- मुझे शक की निगाह से न देखें, भारत का दोस्त बनकर आगे बढ़ना जरूरी

Next Post

स्टार्क बोले- पेस को लेकर समझौता नहीं करूंगा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post
Mitchell Starc Stark

स्टार्क बोले- पेस को लेकर समझौता नहीं करूंगा

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा चौथा समन

13/01/2024
mirror

इस हिस्से में शीशा लगाने से आएंगी बड़ी समस्याएं, जानें सही दिशा

11/10/2025
corona in UP

युवाओं का टीकाकरण सात जिलों से बढ़कर यूपी के 17 नगर निगमों तक पहुंचा

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version