• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता : अखिलेश यादव

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को झूठ बोलने को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं जानते हैं। 10 हजार मेगावाट बिजली बढ़ाने का झूठा वादा कर दिव्यांगों की बिजली काट दी गई है। गांवों में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे? मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली।

Traffic Rules: 80 फीसद हादसों की वजह यातायात के नियमों का उल्लंघन

यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। बीजेपी सरकार लोगों का घर तोड़ रही है लेकिन खुद का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे।किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नही किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है।

अखिलेश यादव ने भी किसानों का साथ देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए किसानों का सहारा लिया, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें भूल गई। उन्होंने कहा कि किसान के ऊपर इतना अन्याय, ऐसी लाठी, इस तरीके से आतंकी हमला किसी सरकार के माध्यम से नहीं हुआ होगा जितना बीजेपी सरकार में हो रहा है। ये वही भाजपा है जिसने कभी किसानों को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने पर वो सिर्फ कर्ज़ा माफ ही नहीं बल्कि किसानों की आय दोगुनी भी करेगी।

जेवर एयरपोर्ट के कोई खिलाफ नहीं है। एयरपोर्ट बने ये अच्छी बात है। लेकिन एक जगह किसानों को लाठी से अपमानित किया जा रहा है और दूसरी जगह किसानों की ज़मीन छीन रहे है और उनको मुआवजा नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनको उचित मुआवजा मिले: सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://t.co/yW3i0WlA3v

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020

 

अखिलेश यादव ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के कोई खिलाफ नहीं है। एयरपोर्ट बने ये अच्छी बात है। लेकिन एक जगह किसानों को लाठी से अपमानित किया जा रहा है और दूसरी जगह किसानों की ज़मीन छीन रहे है और उनको मुआवजा नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनको उचित मुआवजा मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है। आजम खान के साथ इतना अन्याय हो रहा है। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ये इसलिए क्योंकि उन्होंने अच्छी यूनिवर्सिटी बनाई थी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी।

अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता

पूर्व सांसद अलीगढ़ चौधरी बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए। बृजेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता हैं। वे कांग्रेस से सपा में शामिल हुए हैं। जमीरउल्लाह खान पूर्व विधायक कोल अलीगढ़ भी सपा में  शामिल हुए। चौधरी लियाकत पूर्व माइनॉरिटी कमीशन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भी सपा में शामिल हुए।

मैं सभी नेताओं का इस उम्मीद और भरोसे के साथ धन्यवाद करता हूं कि आने वाले समय में जो संघर्ष और लड़ाई है उसमें सपा का साथ देंगे। भरोसा है कि जब आप लोग साथ हो जाएंगे तो सपा एक बहुत बड़ी ताक़त बन जाएगी और जो आज सत्ता में लोग हैं उन्हें हटाने में कामयाब होगी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव https://t.co/Q5m1tTN1Kn pic.twitter.com/yFNwDizxfU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020

प्रदीप शर्मा, इंद्रदेव चौहान और अब्दुल रशीद खान भी सपा में शामिल हुए। इन सभी लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी नेताओं का इस उम्मीद और भरोसे के साथ धन्यवाद करता हूं कि आने वाले समय में जो संघर्ष और लड़ाई है उसमें सपा का साथ देंगे। भरोसा है कि जब आप लोग साथ हो जाएंगे तो सपा एक बहुत बड़ी ताक़त बन जाएगी और जो आज सत्ता में लोग हैं उन्हें हटाने में कामयाब होगी।

Tags: akhilesh yadavformer cm akhilesh yadavLatest Lucknow News in HindiLove JihadLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh Newsअखिलेश यादवलव जिहाद
Previous Post

Traffic Rules: 80 फीसद हादसों की वजह यातायात के नियमों का उल्लंघन

Next Post

सोनू सूद की दरियादिली, 12 वर्ष की पीड़ा खत्म और अमन को मिली नई जिंदगी

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
sonu sood

सोनू सूद की दरियादिली, 12 वर्ष की पीड़ा खत्म और अमन को मिली नई जिंदगी

यह भी पढ़ें

Explosion

घर में फटा रॉकेट लॉन्चर का शेल, चार बच्चों समेत आठ की मौत

27/09/2023
BHU

BHU में रुईया और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों में झड़प, पथराव के बाद फोर्स तैनात

29/01/2026
drowning

गंगा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

03/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version