• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली के पूर्व IG से एक करोड़ की ठगी, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
former ig

former ig

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बरेली और मुरादाबाद के आईजी former (former ig) रह चुके रिटायर्ड IPS गुरबचन लाल से मुरादाबाद के कुछ लोगों ने एक करोड़ की ठगी (Cheated) की है। रिटायर्ड आईपीएस ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई है।

FIR में रिटायर्ड आईपीएस गुरबचन लाल ने कहा है कि ठगों ने उनसे 58 लाख रुपये और एक किलो सोना ठग लिया। एक कंपनी में निवेश के नाम पर उनसे यह रकम ठगी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई FIR में गुरबचन लाल ने कहा है कि उन्होंने वर्ष 2009 से लेकर 2012 तक साईं साफ्ट सिक्यूरीटीज लिमिटेड में 58 लाख रुपये और एक किलो सोने का निवेश किया था।

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

इस कंपनी का मुख्यालय मुरादाबाद में दीनदयाल नगर में स्थित है। कंपनी के निदेशक का नाम डॉ.मयंक दुबे है। रिटायर्ड आईपीएस का आरोप है कि मयंक दुबे और उसके साथियों ने षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी की और उनकी रकम हड़प कर गए।

जब तक आईजी थे देते रहे प्रोफिट

मूल रूप से पंजाब के निवासी आईपीएस गुरबचन लाल रिटायर होने के बाद लखनऊ गोमती नगर में रहते हैं। वह ADG के पद से रिटायर हो चुके हैं। जब तक गुरबचनलाल मुरादाबाद और बरेली में आईजी रहे तब तक कंपनी उनके निवेश पर उन्हें प्रोफिट देती रही। इसके बाद लाभांश देना बंद कर दिया। गुरबचनलाल के रिटायर होने के बाद तो कंपनी के निदेशकों ने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए।

फर्जी रमी सर्किल एप से ठगी करने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से हड़पी रकम

सेवानिवृत्त आईपीएस का कहना है कि कंपनी के निदेशक मयंक दुबे और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके निवेश का लाभांश अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इसके अलावा उनके कुल निवेश को भी हड़प गए। गुरबचनलाल ने बरेली जोन के एडीजी को एक पत्र भेजा था जिसके आधार पर मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने मयंक दुबे और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Tags: bareilley newscrimeformer ig gurubachanFraudLucknow NewsMuradabad news
Previous Post

बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

Next Post

शख्स ने निगला पूरा कांच का ग्लास, और फिर….

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post

शख्स ने निगला पूरा कांच का ग्लास, और फिर....

यह भी पढ़ें

diksha app

परिषदीय शिक्षक छात्रों व अभिभावकों को जोड़ेंगे दीक्षा एप से

16/11/2020
CM Yogi

देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

02/05/2024
cm yogi

BJP के ‘सुपर ब्रांड’ बने योगी, विपक्ष के पास भी नहीं है मुख्यमंत्री की कोई काट

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version