• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस-सपा-बसपा समेत विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं : इस्लाम

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider
0
सैय्यद जफर इस्लाम Syed Zafar Islam

सैय्यद जफर इस्लाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष पर किसानो का भड़काने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डा. सैय्यद जफर इस्लाम ने गुरूवार को कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है और सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।

डा इस्लाम ने गुरूवार को पत्रकारो से कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हुए है। केन्द्र एवं राज्य की जनहित योजनाओं को बिना भेदभाव के गरीबाे, दलितों, पिछडों, वंचितों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने किसानों को भ्रम व झूठ में उलझाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है इसीलिए केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में कृषि विधेयकों का लाने का काम किया है ताकि किसान को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके।

राज्य में दंगा कराने की साजिश करने वाले केरल चले गये : योगी

भाजपा नेता ने कहा कि किसानों की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता, विपक्षी दल किसानों को भटकाने की कोशिशे कर रहे है लेकिन वे किसानों के हित में भाजपा सरकार द्वारा उठाये गए कदमों को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में उनकी उपज की अच्छी कीमत देने का काम भाजपा की सरकार लगातार कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा समेत विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वह कहते हैं सरकार एमएसपी समाप्त कर देगी जबकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस झूठ बोलकर किसानों को भ्रमित कर रही है। किसानों की जमीन हड़पने और एमएसपी नहीं मिलने और मंडियों को समाप्त करने को लेकर झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और हम विपक्षी दलों की साजिशों को उजागर करने के लिए लगातार किसानों के बीच पहुंचकर उनको जागरूक करने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा ने हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा दिया हैं। इन दलो को अपने परिवार के विकास के अलावा कुछ नहीं सूझता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी खोयी हुई जमींन जो कि उत्तर प्रदेश में सूख चुकी है। उस राजनीतिक जमींन को अराजकता, झूठ, षडयंत्र का सहारा लेकर वापस हथियाना चाहती है।

Tags: latest political newsLatest Uttar Pradesh News in Hindilatests up newsUP Politics
Previous Post

भाजपा को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं : संजय सिंह

Next Post

हमारी तो जनता ही भगवान है और वे अपने भगवान के पुजारी हैं : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
शिवराज सिंह चौहान

हमारी तो जनता ही भगवान है और वे अपने भगवान के पुजारी हैं : शिवराज

यह भी पढ़ें

Transfer

पांच DM सहित एक दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

03/06/2023
Bigg Boss 14

बिग बॉस 14 की शुरूआत में सिद्धार्थ शुक्ला ने जैस्मिन भसीन के सिर पर फोड़ी बोतल

04/10/2020

सुल्तानपुर मेरा घर-परिवार, अब हर महीने आउंगी : मेनका गांधी

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version