• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार: अखिलेश यादव

Desk by Desk
06/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और झूठे वादों से नाराज किसान, नौजवान, माताएं, बहनें सब उसे सबक सिखाने को तैयार हैं।

श्री यादव ने जिले के कस्बा बाबरपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर भड़ास निकालते हुये कार्यकर्त्ताओं से आवाहन किया कि वह प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में मंगहाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस आदि के दाम इतने ज्यादा बढ़ा दिये है कि सभी लोग परेशान हैं।

सांसद कौशल किशोर के फरार बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

नौजवानों, बेरोजगारों के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया, न ही उन्हें नौकरी दी, न रोजगार दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने तीनों किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह बिल किसानों के हकों पर डाका डालने व जमीन हड़पने वाला है, किसान को उसकी फसल धान, मक्का, सरसों का वाजिब मूल्य नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुुंच गया है। मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र की समीक्षा कर लें, पता चल जायेगा। सरकार की कार्यशैली से किसान, महिलायें, नौजवान, बेरोजगार व आम जनता अगले साल के विधानसभा चुनाव में औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रूखाबाद और आसपास के जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलने देगी। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर खुलकर बोलते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा आगामी चुनाव में सभी छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के दल को भी शामिल किया जायेगा ताकि भाजपा को सबक सिखाया जा सके।

रहस्मय ढंग से लापता स्कूल प्रबंधक आगरा से सकुशल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ 22 माह में आगरा बुण्देलखण्ड एक्सप्रेस बनाकर तैयार कर दिया था। वर्तमान सरकार सपा सरकार की योजनाओं पर ही नाम बदलकर कुछ काम कर रही है। भाजपा के लोग नकली हैं, इनके वादे नकली हैं, घोषणा पत्र में किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

Tags: 24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comakhilesh yadavamit shahbjpcm yogicongresscrime newscrime news in hindihindi newslatest newsUttar Pradeshअखिलेश यादवभाजपालखनऊ
Previous Post

उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वकीलों का प्रदर्शन समाप्त

Next Post

महिला दिवस पर लखनऊ की महिलाओं को तोहफा, पर्यटन स्थलों में मिलेगी फ्री एंट्री

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
Bada Imambara

महिला दिवस पर लखनऊ की महिलाओं को तोहफा, पर्यटन स्थलों में मिलेगी फ्री एंट्री

यह भी पढ़ें

answer key

JEE Main 2024 के लिए आसंर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

07/02/2024
illegal liquor

दो हजार की अवैध शराब बरामद, महिलाओं समेत 140 आरोपी गिरफ्तार

27/11/2020
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version