• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व ने ‘राजनीति को राष्ट्रनीति’ और ‘शासन को सुशासन’ में बदल दिया : नक़वी

पारदर्शी एवं परिणाम पूरक शासन व्यवस्था ने "सत्ता के दलालों की नाकेबंदी और लूट लॉबी पर की है तालेबंदी"

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
mukhtar abbas

mukhtar abbas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर (मुजाहिद खां): केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी रामलीला मैदान के उत्सव पैलेस में जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माॅदड़ द्वारा नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ख़्याली राम लोधी को पद एंव गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शपथ के बाद अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और प्रधानों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है ख़्याली राम लोधी के नेतृत्व में जिले के विकास में बहुत ही अग्रणी, महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका रहेगी।

नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार का फोकस गरीब और कमजोर तबकों का सम्मान और सशक्तिकरण रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने फैसलों को परिणाम में बदल कर “पॉलिसी पैरालेसिस की बीमारी” से देश को मुक्त कराया है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और पक्के इरादों ने भारत के शासन और राजनीति के दकियानूसी तौर तरीकों को दरकिनार कर “राजनीति को राष्ट्रनीति” और “शासन को सुशासन” में बदल दिया है।

जनसंख्या नियंत्रण क़ानून पर किसी भी तरह का सांप्रदायिक या सियासी तड़का न देश के हित में है, न समाज के हित में है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है, वहां से ये अभियान शुरू हो रहा है, इसके लिए योगी सरकार को बधाई देता हूं: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/Lmrvg9wrV7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2021

नकवी ने कहा कि पारदर्शी एवं परिणाम पूरक शासन व्यवस्था ने “सत्ता के दलालों की नाकेबंदी और लूट लॉबी पर तालेबंदी” की है। नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबों, कमजोर तबकों की “आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली” सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए। आत्मनिर्भर पैकेज के तहत कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई। डेरी से फेरी वालों, किसान से मजदूर तक की चिंता की गयी है।

वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए नक़वी ने यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने और विपक्ष की टिप्पणी पर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जो लोग सांप्रदायिकता और सियासत का टशन करना चाहते हैं वह समाज देश और प्रदेश के हितैषी नहीं है कोई भी जनसंख्या विस्फोट को कोई भी दल या व्यक्ति नजरअंदाज नहीं कर सकता।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस व्यवस्था का स्वागत करना चाहिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। नक़वी ने कहा जो लोग अफवाहें, भ्रम, आशंकाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं निश्चित रूप से विकृत और संप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित हैं बीमार हैं।

नक़वी ने कहा मुझे तो इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जोकि देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है वहां से इस जागरूकता मिशन को शुरू किया है। नक़वी ने कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि आबादी बढ़ाकर देश पर राज करेंगे ऐसे लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें क्योंकि बेतहाशा बड़ी आबादी बेरोज़गारी और भुखमरी के सिवाए कुछ नहीं दे सकती। मुरादाबाद सांसद एसटी हसन के बयान पोलिटिकल स्टंट पर कहा कि कुछ लोग जो हैं वो विपरीत और सांप्रदायिकता मानसिकता से ग्रसित हैं जनसंख्या विस्फोटक किसी एक जाति धर्म के लिए नहीं है जनसंख्या नियंत्रण पूरी देश की जनता के लिए जागरूकता पैदा करने प्रोत्साहन की बात है।

इस तरह किसी भी तरह का सांप्रदायिकता जो लोग लगाने की कोशिश कर रहे हैं वह न समाज के हितैषी हैं ना देश के हितेषी हैं।नक़वी बोले बीजेपी वो ग़लती नहीं दोहराएगी जो कांग्रेस ने 1975 में की थी। बहुत गैर जिम्मेदाराना ढंग से लागू की थी। लेकिन हम जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को ज़ोर ज़बरदस्ती से नहीं बल्कि जागरूकता और प्रोत्साहन से लागू करेंगे। नक़वी ने कहा कि एक बार यूपी में यह क़ानून लागू होने के बाद पूरा देश इसे अपनाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, दर्जा राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, एडीएम के अलावा जिला पंचायत सदस्य और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comDM Rampurhindi newsjila panchayatmukhtar abbas naqviPanchayat chunavRampurRampur NewsShapath Grahan Samaroh
Previous Post

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

गिरफ्तार आतंकियों ने कानपुर से खरीदी थी पिस्टल, ATS की पूछताछ में किया खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
interrogation of ATS

गिरफ्तार आतंकियों ने कानपुर से खरीदी थी पिस्टल, ATS की पूछताछ में किया खुलासा

यह भी पढ़ें

neena gupta

नीना गुप्ता ने अपने पति और बेटी के बारे मे कही ये बात

26/08/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा- मैं अब RSS को नहीं कहूंगा ‘संघ परिवार’, जानिए क्या है वजह

25/03/2021
akhilesh yadav

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version