• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, लखनऊ में ही होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
15/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Munawwar Rana

Munawwar Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मां पर कई रचनाएं लिखने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana) का देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। उन्हें 9 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था। राना ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुनव्वर को किडनी और हार्ट संबंधी कई समस्याएं थी।

पीटीआई के मुताबिक मुनव्वर राना ( Munawwar Rana) की बेटी सुमैया ने बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुनव्वर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14-15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

ऐशबाग कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

उनके पार्थिव शरीर को परिजन व करीबी दोपहर 12 बजे घर से लेकर निकलेंगे और एक बजे नदवा में नमाज होगी। उन्हें ऐशबाग कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।

विवादों से रहा है पुराना नाता

मुनव्वर राना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। 2022 में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले मुनव्वर राना ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ अगरह दोबारा मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़ दूंगा। दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा। मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा। मुनव्वर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर ही बुरा कर दिया, जिसकी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश में भेदभाव फैला दिया। इस सरकार ने सिर्फ नारा दिया सबका साथ सबका विकास का, हुआ कुछ नहीं। इनका बस चले तो प्रदेश से मुसलमानों को छुड़वा दें। उनके लिए दिल्ली कोलकाता गुजरात ज्यादा सुरक्षित है।

साल 2021 में मुनव्वर रानाने बेटे तबरेज पर हुई फायरिंग के बाद खुद की जान को खतरा बताते हुए गंभीर सवाल उठाए थे। जबकि साल 2020 में कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में स्कूल टीचर की गला रेतकर हत्या करने की घटना को मुनव्वर ने जायज ठहराया था। उन्होंने तर्क देते हुए कहा था कि अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर हैं।

मशहूर शायर मुनव्वर राना हालत गंभीर, बेटी बोले- पिता के लिए दुआ कीजिए

मुनव्वर ने किसान आंदोलन पर ट्विटर पर एक शेर लिखा था, जिस पर विवाद हो गया। अपने इस शेर में राना ने संसद को गिरा कर खेत बनाने की बात कही और सेठों के गोदामों को जला देने की बात कही थी। हालांकि, विवाद होने पर उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

कौन थे राना?

मुनव्वर राना प्रसिद्ध शायर और कवि थे, उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते थे। मुनव्वर ने कई अलग शैलियों में अपनी गजलें प्रकाशित कीं। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान (Maati Ratan Samman) से सम्मानित किया गया था। उन्होंने लगभग एक साल बाद अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था। साथ ही बढ़ती असहिष्णुता के कारण कभी भी सरकारी पुरस्कार स्वीकार नहीं करने की कसम खाई थी।

Tags: Lucknow Newsmunawwar ranaMunawwar Rana passed awayPoet Munawwar Ranaup news
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राम मंदिर में बम की सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

लोकसभा चुनाव में अकेला चलेगा हाथी, मायावती ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
Next Post
Mayawati

लोकसभा चुनाव में अकेला चलेगा हाथी, मायावती ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव : रामविलास पासवान के निधन से इन 5 जिलों में बिगाड़ सकता है जेडीयू का चुनावी खेल

10/10/2020
सीएम योगी CM Yogi

कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को निरंतर जागरूक करें : योगी

19/09/2020
IED Blast

ब्लास्ट में एक व्यक्ति के हाथ-पैर उड़े, बम प्लांट करते समय हुआ हादसा

27/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version