• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में किसानों ने भरी हुंकार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Writer D by Writer D
18/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज किसानों ने एक बार फिर से हुंकार भर रही है। ईको गार्डन में महापंचायत की गई है। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के मुताबिक सरकार ने अपने वायदे पूरा नहीं किए हैं। सबसे अहम मुद्दा एमएसपी पर गारंटी का है। इसके अलावा गन्ना मूल्य तथा बकाया भुगतान का है। मुफ्त में बिजली देने की घोषणा पर भी काम नहीं हुआ है। ऐसे विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा।

बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में हो रहे इस किसान महापंचायत पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही की निगाहें टिकी हैं। महापंचायत शुरू होने से पहले ही राकेश टिकैत ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि MSP और बकाया भुगतान के मुद्दों पर सरकार अपने वादे पूरा नहीं कर सकी है। मुफ्त में बिजली देने के ऐलान पर भी अमल नहीं हो सका है। टिकैत (Rakesh Tikait) ने ऐलान किया है कि महापंचायत में किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ता/किसान बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों से पहुंचे हैं। मेरठ रेलवे स्टेशन पर तो किसानों का हुजूम था। सैकड़ों लोग ट्रेन से सवार होकर लखनऊ आ रहे हैं।

नशे में धुत भाजपा नेता को बीच सड़क पर महिला ने जड़े थप्पड़

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के युवा प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा- 2022 में प्रदेश बीजेपी ने वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी, आवारा पशुओं पर लगाम लगेगी, बीज की कीमतें कम होंगी और गन्ने का उचित भुगतान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये प्रदर्शन आज पूरे दिन है। आज हम पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे।

उधर, किसानों के इस जमावड़े को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आज महापंचायत वाले रूट पर ट्रैफिक बाधित रहने की आशंका है।

Tags: Eco GardenKisan MahapanchayatLucknow NewsRakesh Tikaitup news
Previous Post

नशे में धुत भाजपा नेता को बीच सड़क पर महिला ने जड़े थप्पड़

Next Post

बेहद कम ब्याज दर पर 3 लाख का लोन देगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Alleged brutality against BKU leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav
उत्तर प्रदेश

पहले मुझे गोली मारो, फिर इनका एनकाउंटर करो—SSP पर BKU नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

22/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

जयंत पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक, जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश : मायावती

22/08/2026
Clash between Kanwariyas and police over DJ
उत्तर प्रदेश

डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में झड़प, कोतवाल ने दिया इस्तीफा

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Next Post
PM Vishwakarma Yojna

बेहद कम ब्याज दर पर 3 लाख का लोन देगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

19/07/2020
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

17/10/2024
World Urdu Day

विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू अकादमी ने सजाई शायरों की महफ़िल

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version