• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिन दहाड़े बदमाशों ने लूटे 9 लाख रुपए, तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
loot

loot

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मडिय़ांव इलाके में शनिवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाश वृद्घ के हांथों से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बदमाशों के पीछे भागते हुए चिल्लाने लगा, लेकिन बदमाश चंद पलों में इलाके से नदरात हो गए। पीडि़त के अनुसार बैग में 9 लाख रुपये नगद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अमानत-में-खयामत और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी मडिय़ांव ने बताया कि मूल रूप से अटरिया सीतापुर के रहने वाले सुधाकर अवस्थी का मडिय़ाव गायत्री नगर में रहते है। उनके पिता 80 वर्षीय हरिवंश कुमार अवस्थी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। सुधाकर अवस्थी शनिवार को अपने बुजुर्ग पिता 80 वर्षीय हरिवंश कुमार अवस्थी के साथ हजऱतगंज स्थित एसबीआई बैकं से नौ लाख रूपए निकाल कर मडिय़ावं के गायत्री नगर अपने घर पहुंचे थे। सुधाकर गाड़ी खड़ी कर घर के अन्दर चले गए और हरिवंश अवस्थी मोटर साईकिल की डिग्गी मे रखे नौ लाख रूपए से भरा बैग निकाल रहे थे। तभी मोटर साईकिल सवार दो युवक उनके पास आकर रूके और हरिवंश को युवकों ने बातों मे उलझा लिया। इससे पहले की हरिवंश बदमाशों की मंशा को भांप पाते एक युवक ने उनके हाथ से नोटो से भरा बैग छीना और मोटर साईकिल स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।

अरब से लौटे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

देखते ही देखते दबमाश आखों से ओझल हो गए। हरिवंश अवस्थी ने शोर मचाया तो उनका पुत्र व अन्य लोग आ गए। पीडि़त की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग से 9 लाख रूपए की लूट का मैसेज वायरल हुआ तो पूरे शहर मे सनसनी फैल गई। इन्स्पेक्टर मडियांव का कहना है कि ये वारदात लूट की नही बल्कि अमानत मे खयानत की है। इसलिए मुकदमा धारा 406 और 420 के तहत दर्ज किया गया है। डीसीपी उत्तरी का कहना है कि आज हुई घटना गोसाईगंज क्षेत्र मे हुई एक घटना से मेल खेती हुई घटना है उन्होने कहा कि बदमाशो की तलाश जारी है। पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रजिस्ट्री कराने के लिए निकाली थी रकम

पीडि़त ने बताया कि उन्होंने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए एसबीआई बैंक से इतनी बड़ी रकम निकाली थी। पीडि़त का कहना है कि उक्त रकम उनकी जिन्दगी भर की गाढ़ी कमाई थी। मडिय़ांव पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्टï पीडि़त का कहना है कि बदमाश 9 लाख रुपये दिन-दहाड़े लूट कर ले गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

बदमाशों ने फंसाया था वृद्घ को बांतों में

पीडि़त वृद्घ के पुत्र के घर के अन्दर जाते ही बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंच गए। तब तक वृद्घ गाड़ी की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग निकाल चुका था। बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश वृद्घ से बातचीत करने लगा था। इस दौरान उसने वृद्घ से पता पूछने लगा था। आखिर में उसने पूछा कि बैग में क्या है, इतना कहते ही बदमाश ने वृद्घ के हांथों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। पहले से स्टार्ट किए बाइक खड़े बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकले। पीडि़त के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और पीडि़त के परिजन पहुंच गए, लेकिन बदमाश तब तक इलाके से नदारत हो चुके थे।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे बदमाश

9 लाख की लूट की सूचना मिलते ही मडिय़ांव पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पीडि़त से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने इलाके के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एक घर में लगे कैमरे की फुटेज में बदमाश साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों की बाइक काले रंग की है। बाइक चालक काला हेल्मेट लगाये हुए है, जबकि पिछली सीट पर बैठा बदमाश मुंह पर मास्क लगाये दिख रहा है। जबकि बाइक का नंबर साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। फुटेज के जरिए पुलिस बदमाशों की शिना त करने के प्रयास में जुटी है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

जुआं खेल रहे आधा दर्जन जुआरी धरे गए, कब्जे से नकद व ताश बरामद

Next Post

हजरतगंज चौराहे का ट्रैफिक रोक कर दी श्रद्धांजलि, एक मिनट तक बजाया गया सायरन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
tribute to mahatma gandhi

हजरतगंज चौराहे का ट्रैफिक रोक कर दी श्रद्धांजलि, एक मिनट तक बजाया गया सायरन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 102वां संस्करण

18/06/2023

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र : मुख्यमंत्री

23/09/2026
Chana Dal Torai Sabji

चना दाल तोरई की सब्जी होती है लाजवाब, जो भी खाएगा वह इसके स्वाद में खो जाएगा

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version