• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरुषों के लिए लाभकारी हैं केसर, जानें इसके फायदे

Writer D by Writer D
04/12/2023
in फैशन/शैली
0
saffron

saffron

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी घर में कभी मेहमान आते हैं तो दूध या खीर में केसर (Saffron) मिलाया जाता हैं जो इसका रंग-रूप बदलने के साथ ही स्वाद भी बढ़ाता हैं। महंगा होने के कारण केसर का लोग दैनिक जीवन में उपयोग करने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते है। भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन गुणों के चलते यह कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। महिला गर्भवती होती है, तो उसे केसर वाला दूध पीने को दिया जाता हैं। इसी तरह केसर (Saffron) का सेवन महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी लाभकारी साबित होता हैं। हम यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह केसर का सेवन फायदे पहुंचाता हैं।

# प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

ज्यादातर लोग का यह मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को केसर (Saffron) वाले दूध का सेवन करना चाहिए, इससे बच्चे का रंग साफ होता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाले मूड स्व‍िंग्स में भी मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होता है। इसके साथ ही प्रेगनेंट महिलाओं को प्रेगनेंसी के 3 महीने बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। ज्यादा केसर से बच्चे को नुकसान हो सकता है। केवल केसर के 2 या 3 रेशे ही इस्तेमाल करें।

# पुरुषों के लिए फायदेमंद

केसर (Saffron) का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसमें शक्तिवर्धक गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में असरदार होता है। इसके अलावा अगर आपको बार-बार चक्कर आने की परेशानी है, तो दूध में केसर को मिलाकर खा सकते हैँ। इससे काफी लाभ मिलेगा। केसर के सेवन से पुरुषों में स्वप्नदोष की समस्या को दूर किया जा सकता है। केसर के इस्तेमाल से पुरुषों में यौन शक्ति और यौन इच्छा को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह स्पर्म क्वालिटी और काउंट को बढ़ाने में असरदार होता है।

# पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाए

पीरियड्स का पेन बर्दाशत करना बहुत ही मुश्किल होता है। पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होना बहुत आम बात भी है। इस दर्द से निपटने के लिए लड़कियों को दवाइयां लेनी पड़ती है क्योंकि इसका दर्द ही बर्दाशत के बाहर होता है। लेकिन, आप दवा न लेकर उसके जगह पर आप बस केसर का दूध पी लें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटीज आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगी।

 

# कैंसर से बचाव

केसर के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, इसमें क्रोसिन नामक कैरोटीन पाया जाता है। जो पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में लाभकारी है। साथ ही केसर कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने के रोकने में लाभकारी माना जाता है।

# कैंसर से बचाव

केसर के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, इसमें क्रोसिन नामक कैरोटीन पाया जाता है। जो पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में लाभकारी है। साथ ही केसर कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने के रोकने में लाभकारी माना जाता है।

# श्वास संबंधी समस्याएं होगी दूर

केसर के सेवन से सांस से जुड़ी परेशानी जैसे- अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों में सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपको किसी कारण से सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो आप दूध के साथ केसर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

# हड्डियों को मजबूत बनाए

अगर महिलाएं रोजाना केसर वाले दूध पीती हैं तो इससे हड्डियों को मजबूती तो प्रदान होती ही हैं साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

# अर्थराइटिस से निजात दिलाए

गठिया की समस्या से निजात पाने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें पाए जाने वाला क्रोसेटिन शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आप केसर की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे जोड़ों पर लगाए जिससे इसमे आराम मिलेगा।

# रक्तस्राव में फायदेमंद

कुछ लोगों को रक्तस्राव (नाक-कान आदि से खूून बहने की परेशानी) जैसी परेशानी हो जाती है। इसी तरह मुंह, गुदा, योनि आदि इंद्रियों से भी रक्तस्राव होने लेती हैं। ऐसे में केसर का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। केशर को बकरी के दूध में मिलाकर पिलाने से रक्तस्राव में लाभ होता है।

# केसर वाला दूध बनाने का तरीका

10-15 बादाम को 4-5 घंटे भिगोकर रख दें। इसके बाद भीगे हुए बादाम के छिलके निकाल कर उन्हें केसर और शक्कर के साथ मिक्सर में ब्लेंड कर लें। अब एक बर्तन में 1 लीटर दूध लें और उसे मीडियम आंच पर उबाले। दूध में उबाल आने पर उसमें बादाम और केसर पेस्ट मिलाएं और थोड़ी देर तक दूध को उबलने दें। गैस को बंद करके दूध में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। अब दूध को ठंडा होने दें। आपका केसर वाला दूध बन कर तैयार है।

Tags: fitness tipshealth benefits of kesarhealth benefits of saffronhealth tipskesar
Previous Post

2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानें सूतक काल के बारे में

Next Post

Cyclone Michaung की हलचल तेज, चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी; अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Cyclone Michaung

Cyclone Michaung की हलचल तेज, चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी; अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

BB15: प्रतीक सहजपाल ने कहा- मेरा बस चले तो मैं इसी शो में शमिता…

03/12/2021
raj kundra-shilpa shetty

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस की चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी भी है गवाह

16/09/2021
Arvind Kejriwal

ED की कस्टडी से केजरीवाल का दूसरा आदेश, मोहल्ला क्लीनिक को लेकर दिया ये निर्देश

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version