• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल जा रहे सपा दल को रोका, माता प्रसाद बोले- DM ने सिर्फ कॉल से मना किया

Writer D by Writer D
30/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, संभल
0
Mata Prasad

Mata Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। संभल हिंसा को लेकर अब प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे (Mata Prasad Pandey) के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिंसा की वजह जानने के लिए जिले का दौरा करने वाला था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोक दिया गया है। साथ ही माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है।

सपा नेता माता प्रसाद पांडे (Mata Prasad Pandey) ने कहा, “संभल के डीएम ने मुझे फोन किया और कहा कि आप यहां पर न आए। स्थिति बिगड़ सकती है। 10 तारीख तक निषेधाज्ञा धारा लागू है। इसके बाद मुझे होम सेक्रेटरी संजय प्रसाद का फोन आया और मुझसे उन्होंने कहा कि आप संभाल मत जाइए, स्थिति बिगड़ सकती है।” नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, “मैंने उनसे (संभल डीएम) कहा कि ठीक है, हम पार्टी ऑफिस जाएंगे और वहां पर तय करेंगे कि आगे क्या करना है।”

पुलिस की तैनाती पर माता प्रसाद पांडे (Mata Prasad) ने कहा, “सबसे पहले उन्हें मुझे नोटिस देना चाहिए था लेकिन बिना किसी नोटिस के मेरे घर के सामने पुलिस की तैनाती कर दी गई। बहराइच मामले में भी पहले मुझे नोटिस दिया गया था कि आप यहां पर ना आइए, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं किया गया।”

इस मामले में सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक का कहना है, “जमीनी हकीकत क्या है? 24 नवंबर की घटना कैसे हुई? हम हकीकत देश के सामने रखेंगे। अगर सरकार हमें इजाजत दे तो हम संसद में भी हकीकत बताएंगे। हम यह भी चाहेंगे कि जांच सत्य के आधार पर हो। हमें संभल में राज्य सरकार और पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर भरोसा नहीं है। जब जिला प्रशासन घटना में शामिल है तो सरकार को अन्य माध्यमों से भी जांच करानी चाहिए।”

सपा सांसद ने आगे कहा, “संभल की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है…हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे संभल में हालात बिगड़ें, अगर उन्हें हमारे प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे से कोई दिक्कत है तो वे वीडियोग्राफी कराएं। अगर प्रशासन हमें इजाजत दे तो हम संभल जाएंगे।”

बता दें कि सपा का प्रतिनिधिमंडल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व शाही जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश के बाद भड़की हिंसा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए संभल जाने वाला था। लेकिन, इलाके में धारा 163 लागू होने से जिले में किसी के आने पर भी रोक लगी हुई है।

Tags: Lucknow NewsMata Prasadsambhal violenceup news
Previous Post

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितृ और कालसर्प दोषों से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय

Next Post

संभल बना छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री पर 10 दिसंबर तक रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Sambhal Violence

संभल बना छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री पर 10 दिसंबर तक रोक

यह भी पढ़ें

Child Hospital

चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किए गए मरीज और तीमारदार

16/07/2025
STF raid

शराब फैक्ट्री पर STF का छापा, करोड़ों के राजस्व की चोरी करने का पर्दाफाश

04/03/2021

यूपी चुनाव से पहले बैठकों का दौर शुरू, CM योगी के बाद शाह से मिली अनुप्रिया

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version