• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

23 फरवरी से चलाया जाएगा ‘थूकना मना है’ अभियान

Writer D by Writer D
22/02/2023
in लखनऊ, Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में जी-20 के तहत किए गए सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए 23 फरवरी से 01 मार्च,2023 तक एक सप्ताह का आगरा और लखनऊ शहर में ‘थूकना मना है’ (Spitting is Prohibited) अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा संचालित इस अभियान के तहत नगर निगम आगरा और लखनऊ में किए गए सौंदर्यीकरण को खराब करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नेहा शर्मा (Neha Sharma) द्वारा इस संबंध में आगरा और लखनऊ के नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शहर की सुंदरता को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि राज्य के नगरों को Good to Great बनाने का प्रयास निरंतर चल रहा है। इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया गया है। आगरा और लखनऊ में G-20 की बैठकों का

आयोजन किया गया। इसके लिए दोनो शहरों में G-20 corridor का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया था। अब उसकी निरन्तरता को बनाये रखना भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अब “थूकना मना है” अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की गाइडलाइन के मानको के अनुसार साफ-सफाई, litter free zone, Red & yellow Spot, open urination के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित कराया जाएगा।

250 रुपये तक का जुर्माना

उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी फैलाने पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसमें, 06 लाख या इससे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में 250 रुपये, छह लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में 150 रुपये, नगर पालिका क्षेत्र में 100 रुपये और नगर पंचायत क्षेत्र में 50 रुपये जुर्माना लागू है। आदेश में साफ किया गया है कि इस अभियान के दौरान मौके पर ही चालान भी काटा जायेगा। रेड एवं येलो स्पॉट पर थूकते हुए पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसी तरह नो गार्बेज जोन में यदि गंदगी फैलाते पकड़े जाते हैं तो आपको 250 रुपये जुर्माना अदा करना पड़ेगा। खुले में थूकने वाले को ‘Mr/Ms Pikoo (पीकू का खिताब देकर सम्मानित किया जायेगा।

यह दिशा निर्देश किए गए हैं जारी

1. “थूकना मना है” (Spitting is Prohibited) अभियान के अन्तर्गत आटो यूनियन के अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन एवं मुख्य मार्ग पर आटो रैली का आयोजन किया जाएगा।

2. G-20 समिट कॉरिडोर के साथ-साथ सेल्फी पॉइंट्स/ अस्थायी स्मारकों के पास SBM ब्रांडिंग एवं खुले में थूकने पर जुर्माना का प्रावधान हेतु होर्डिंग लगाई जाएंगी।

3. रेडियो / पब्लिक एनाउन्समेंट द्वारा खुले में थूकने पर लगाये जाने वाले जुर्माने की जानकारी दी जाएगी।

4. पुलिस प्रशासन को उक्त अभियान के समर्थन और समन्वय स्थापित किया जाएगा।

5. नगर विकास की बसों / स्थानीय बसों / ऑटो पर थूकने पर लगाये जाने वाले जुर्माने का संदेश बस पैनल के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा।

6. स्थानीय NGO को शामिल कर व्यापक जागरूकता और सार्वजनिक जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7. “थूकना मना है” (Spitting is Prohibited) अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेशन एवं टी-शर्ट वितरण किया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsNeha SharmaSpitting is Prohibited Campaignswachch bharat mission
Previous Post

Twitter पर 1 अरब, 20 करोड़ बार यूजर्स तक पहुंचा योगी का उपयोगी बजट, टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogiBudget2023

Next Post

बिना रीडिंग बनाने वाले रीडरों पर गिरी गाज, 319 मीटर रीडरों को सेवा से हटाया गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
meter readers

बिना रीडिंग बनाने वाले रीडरों पर गिरी गाज, 319 मीटर रीडरों को सेवा से हटाया गया

यह भी पढ़ें

Arrested

तीन लाख की हेरोइन के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

27/04/2022
Adarsh karagar jail

आदर्श कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

21/03/2022
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, इस दिन सजेगी डोली

19/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version